राजनीति

#हादसा

January 15, 2026

हिमाचल : देर रात नाले में गिरी कार, सुबह चला पता- अदंर सवार दोनों लोगों की थम चुकी थी सांसें

परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़, रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

TWO PEOPLE CAR CHAMBA SAHO ROAD HIMACHAL POLICE

चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन भयानक सड़क हादसा पेश आ रहे हैं। नए साल को आए हुए अभी महज 15 दिन हुए हैं और इन 15 दिनों में अब तक लगभग 75 लोग हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। अब इसी कड़ी में ताजा मामला चंबा जिले से सामने आया है।

दो लोगों की मौत

यहां चंबा-साहो मार्ग पर एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चंद्रशेखर मंदिर साहो के पुजारी के भाई की भी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला की हालत नहीं ठीक, गांव के ही आदमी ने कर दिया गंदा काम- खेत में पड़ी मिली

रात को हुआ हादसा

शुरुआती जांच में पाया गया है कि ये भयानक सड़क हादसा बीती रात को पेश आया है। मगर हादसे का पता आज सुबह उस वक्त चला जब चंबा के लिए आ रही बस की सवारियों ने नाले में एक कार को पड़े हुए देखा।

नाले में पड़ी थी कार

लोगों ने तुरंत इस बाबत सदर थाना चंबा को सूचित किया। हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों के शवों को नाले से सड़क तक लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पटवारी भर्ती : छूट न जाए मौका, आवदेन के लिए बचा है महज कल तक का समय

कैसे पेश आया हादसा?

फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं। लोगों का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से रात को किसी की नाले की ओर नजर नहीं पड़ी। अगर समय रहते हादसे का पता चल जाता तो शायद आज दोनों जिंदा होते।

पंडित के भाई की मौत

बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वालों में से एक का नाम सुनील है- जो चंद्रशेखर मंदिर साहो के पुजारी का छोटा भाई था। सुनील के पिता का पिछले साल ही निधन हुआ था। अब सुनील की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : त्योहार मनाने मायके आई थीं दो बहनें, फट गया सिलेंडर; दंपति, बच्चों समेत 6 की मौ.त

(NOTE : खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जाानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।)

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख