#हादसा
June 9, 2026
हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: दो ITI प्रशिक्षुओं की मौ*त, तीसरे की हालत नाजुक; ट्रक से टकराई बाइक
घर की तरफ जा रहे थे युवक, ट्रक के पीछे जा टकराई
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में मंगलवार को तेज रफ्तार का ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिलाए जिसने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। कीरतपुर.मनाली फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवा आईटीआई प्रशिक्षुओं की दर्दनाक मौत हो गईए जबकि उनका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिवारों का रो.रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार तीनों युवक आईटीआई प्रशिक्षु थे और मंडी से सुंदरनगर की ओर जा रहे थे। रोजमर्रा की तरह वे अपने गंतव्य के लिए बाइक पर निकले थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। नागचला और डडौर के बीच फोरलेन पर पहुंचते ही उनकी मोटरसाइकिल आगे चल रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 30 वर्षीय युवक ने BBMB नहर में लगा दी छलांग !, एक दिन पहले घर से हुआ था गायब
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय प्रदीप कुमार और 24 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक मंडी जिले के मराथु क्षेत्र से संबंध रखते थे और आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाइक-स्कूटी में हुई जोरदार टक्कर, 12 वर्षीय भांजे की आंखों के सामने मामा की मौ*त
हादसे में घायल तीसरे युवक मनोज कुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और चिकित्सकों की टीम लगातार उसके उपचार में जुटी हुई है। परिजन और शुभचिंतक उसकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
एक ही क्षेत्र के दो युवाओं की असमय मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। जिन घरों में भविष्य के सुनहरे सपने संजोए जा रहे थे, वहां अब चीख-पुकार और आंसुओं का माहौल है। माता-पिता अपने जवान बेटों को खोने के गम में टूट चुके हैं। गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं और हर कोई इस दर्दनाक घटना को लेकर दुख व्यक्त कर रहा है।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू चले दिल्ली, PM मोदी के टेबल पर रखेंगे हिमाचल की 4 बड़ी मांगें; बदलेगी सूबे की तकदीर?
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
दो युवा आईटीआई प्रशिक्षुओं की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर तेज रफ्तार ने दो होनहार युवाओं की जिंदगी क्यों छीन ली। यह हादसा न केवल दो परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा संदेश है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द बन सकती है।