#हादसा

September 21, 2025

हिमाचल: दो मासूम बच्चों के ऊपर आ गिरी जर्जर मकान की दीवार, मलबे में दबने से एक की गई जा*न

9 साल के बच्चे की मलबे में दबने से गई जान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शेयर करें:

sirmaur News

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। घटना पांवटा साहिब के पास ही मिश्रवाला क्षेत्र की बताई जा रही है। एक खंडहरनुमा पुराने मकान की दीवार गिरने से दो मासूम बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में 9 वर्षीय दिव्यांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी खुशवंश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीवार के मलबे में दबे दो मासूम एक की मौत

यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे अपने घरों के पास बने एक जर्जर और लंबे समय से वीरान पड़े मकान के पास खेल रहे थे। अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर पड़ी और दोनों मासूम उसके नीचे दब गए। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट की फटकार के बाद यहां बंद हुई टोल की वसूली, हटाए गए बैरियर- जानें

अस्पताल पहुंचने से पहले मासूम की मौत

अस्पताल में डॉक्टरों ने दिव्यांशु को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दिव्यांशु के माता-पिता जो पहले से ही सामान्य जीवन की चुनौतियों से जूझ रहे थे, अब अपने बेटे को खोने के ग़म से पूरी तरह टूट चुके हैं। परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा हैए जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

दूसरे घायल की हालत नाजूक

वहीं घायल खुशवंश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए यमुनानगर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वह जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहा है। परिवारजन उसकी सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। दिव्यांशु पुत्र ज्ञान चंद और खुशवंश पुत्र रोहित दोनों मिश्रवाला के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भाई को तेंदुए के मुंह से खींच लाई थी बहन, हालत याद कर आज भी सहम जाते हैं परिजन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही माजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

इस हादसे ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को एक बड़ा संदेश दिया है। जर्जर और खंडहर हो चुके भवनों को नजरअंदाज करना किसी बड़ी त्रासदी को न्योता देने जैसा है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पुराने और खतरनाक ढांचों को जल्द से जल्द गिराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर में चल रही थी श्राद्ध की धाम, दहक उठा गैस सिलेंडर- दो बच्चों समेत 5 पहुंचे अस्पताल

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे मिश्रवाला क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। दिव्यांशु की मासूम मुस्कान अब सिर्फ यादों में रह गई है। परिजन अपने लाडले को खोने के ग़म में बेसुध हैं और बार.बार बस यही कह रहे हैं। काश वह दीवार गिरने से पहले हम कुछ कर पाते।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख