#हादसा

March 1, 2026

हिमाचल : गहरी खाई में समाई बोलेरो- एक ही गांव के 2 युवकों की मौ.त,चीख-पुकार से दहला इलाका

3 युवक अस्पताल में भर्ती, चिंताजनक बनी हुई हालत

शेयर करें:

two boys bolero camper deep ditch kullu himachal road police

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो घरों की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। पुलिस थाना पतलीकुहल के तहत मुकाम जाणा के पास हुई इस दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

दो युवकों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।  दोनों आपस में परिचित थे और किसी निजी काम से बाहर निकले थे। किसे पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क हाद.से में बेटे ने तोड़ा दम, बेबस मां को कोर्ट ने दिलाया हक- 15 लाख मिला मुआवजा

3 लोग गंभीर घायल

दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे में गाड़ी के भी परखच्चे इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। उड़ गए हैं।

No photo description available.

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक सोर, बंजार, कुल्लू के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान-

  • अविनाश (20) पुत्र भगवान दास
  • सोनम कुमार (23)पुत्र भूमि प्रकाश

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आज से होंगे यह बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा असर; रसोई गैस भी होगी महंगी

सड़क से नीचे गिरी बोलेरो

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बीती देर रात पेश आया है। हादसे में एक बोलेरो कैंपर नंबर HP34E-1427 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चीख-पुकार मच गई।

 

No photo description available.

गाड़ी में फंस गए थे सवार

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रात का समय और दुर्गम पहाड़ी रास्ता होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए पुलिस के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली के दिन मौसम भी बदलेगा अपना रंग, बारिश और तेज हवा का अलर्ट- जानें

3 युवकों की हालत नाजुक

तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल पाए गए, जिन्हें तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और चिकित्सक उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

 

No photo description available.

पूरे गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर जैसे ही गांव सोर पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी सड़कों पर जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 39 नई पंचायतों का गठन- तीन चरणों में होगा चुनाव, जानें कब होगी वोटिंग

कैसे पेश आया हादसा?

पुलिस थाना पतलीकुहल ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार या वाहन के अचानक अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण विस्तृत जांच और तकनीकी रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

May be an image of jeep

डॉक्टरों की निगरानी में घायल

पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि SP कुल्लू मदन लाल कौशल ने की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख