#हादसा

December 17, 2025

हिमाचल BREAKING : चढ़ाई पर लुढ़का सवारियों से भरा टेंपो, खाई में गिरी कई लड़कियां

दिल्ली से आए करीब 12 पर्यटक थे सवार

शेयर करें:

Breaking News himachal

चंबा। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब चढ़ाई पर सवारियों से भरा एक टेंपो अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। टेंपो के बैक होते ही अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए कई सवारियां बाहर कूद गईं। इस दौरान कुछ लड़कियां सड़क से नीचे खाई में गिर गईं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि वाहन पेड़ से टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 दिल्ली से आए करीब 12 पर्यटक थे सवार

घटना डलहौजी के पंचपुला क्षेत्र के पास सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। ट्रेवलर के अचानक बैक होने से वाहन में सवार पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए कई लोग चलते वाहन से कूद पड़े। जानकारी के अनुसार ट्रेवलर में दिल्ली से आए करीब 12 पर्यटक सवार थे। बताया जा रहा है कि उस समय चालक वाहन से बाहर खड़ा था और पर्यटक ट्रेवलर में चढ़ रहे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस नेता ने नौकरी से निकाला ड्राइवर- बदला लेने के लिए कर दिया बड़ा कांड

इसी दौरान किसी तकनीकी चूक या हैंडब्रेक न लगने के कारण ट्रेवलर अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। वाहन के पीछे जाते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घबराए कुछ पर्यटकों ने तुरंत छलांग लगा दी, जिससे वे सड़क से नीचे गिर गए और उन्हें हल्की चोटें आईं।

खड़े पेड़ से टकरा गया टेंपो

गनीमत यह रही कि लुढ़कता हुआ ट्रेवलर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गया। इसी वजह से वाहन गहरी खाई में गिरने से बच गया। यदि ट्रेवलर खाई में चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थीं। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : हंसते-खेलते दो परिवार उजड़े, एक ने निगला जह*र; दूसरे की पशुशाला में मिली देह

उन्होंने सड़क से नीचे गिरे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी पर्यटकों को मामूली चोटें आईं और किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ सब

इस पूरी घटना का वीडियो पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें ट्रेवलर के पीछे लुढ़कने और यात्रियों के कूदने के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं। उधर, डलहौजी थाना प्रभारी कपिल ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को कुछ देर से मिली।

यह भी पढ़ें :हिमाचल : कार-बाइक में जोरदार टक्कर, बुझ गया एक घर का चिराग- पसरा मातम

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और इस मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख