राजनीति

#हादसा

April 29, 2025

हिमाचल : जिस टिप्पर को चलाकर पाल रहा था परिवार, उसी ने छीन ली जिंदगी- सदमे में परिजन

घर से दिहाड़ी लगाने गया था टिप्पर चालक

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत दरंग में एक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एख टिप्पर चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। टिप्पर चालक की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

टिप्पर चालक की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त टिप्पर चालक टिप्पर से मिट्टी उतार रहा था। इसी दौरान वो अपने ही टिप्पर के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ऑन ड्यूटी पुलिस कांस्टेबल पर युवकों ने उठाया हाथ- बदसलूकी कर छीनी गाड़ी की चाबी

मिट्टी उतार रहा था ड्राइवर

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार रात को  दरंग में पेश आया है। टिप्पर चालक दरंग में चल रहे फोरलेन के काम में लगा हुआ था। इसी दौरान जब वो अपने टिप्पर से मिट्टी उतारने लगा। तब टिप्पर में ब्रेक नहीं लगी और टिप्पर पीछे की ओर लुढ़कने लगा।

अपने ही टिप्पर के नीचे आ गया ड्राइवर

ऐसे में टिप्पर चालक ने टिप्पर के ऊपर से छलांग लगा दी। मगर उसका संतुलन बिगड़ गया और वो अपने ही टिप्पर की चपेट में आ गया। हादसे में टिप्पर चालक टिप्पर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर- बेटे के सामने मां ने तोड़ा दम, ड्राइवर फरार

सदमे में पूरा परिवार

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। ड्राइवर की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।

दिहाड़ी लगाने गया था बेचारा

मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है- जो कि पालमपुर के गदियाड़ा गांव का रहने वाला था। संजय कुमार बेहद मेहनती और समझदार था। हादसे वाले दिन भी वो दिहाड़ी लगा रहा था। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उसकी ऐसे हादसे में मौत हो जाने के कारण पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख