#हादसा

July 29, 2025

हिमाचल से माता रानी के दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं ने गंवाया जीवन, नहर में पिकअप गिरने से 3 लापता

पिकअप में महिलाओं-बच्चों समेत 29 लोग थे सवार

शेयर करें:

Punjab Pilgrims

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ पेश आए हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 3 बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

नहर में गिरी पिकअप

इस भयानक हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 29 लोग सवार थे। हादसे में करीब तीन लोग नहर में लापता हो गए हैं। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में मारे गए बच्चों में से एक महज डेढ़ साल की बच्ची है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशे ने तोड़ा परिवार : चिट्टे की लत में फंसे पति ने बेची पैतृक संपत्ति, HC ने सुनाया बड़ा फैसला

नैना देवी से लौट रहे थे श्रद्धालु

आपको बता दें कि ये भयानक हादसा पंजाब के लुधियाना में रविवार देर रात करीब 2 बजे जगेड़ा नहर पुल मलेरकोटला रोड पर पेश आया है। हादसे में एक पिकअप गाड़ी नहर में गिर गई। पिकअप में सवार सभी लोग नैना देवी मंदिर से दर्शन कर वापस अपने गांव मानकवाल लौट रहे थे।

8 की मौत, 21 लोग घायल

बताया जा रहा है कि एक गाड़ी को ओवरटेक करते हुए पिकअप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप नहर में गिर गई। इस हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई है और दो लोग नहर में लापता हो गए हैं। हादसे में 21 लोग घायल भी हुए हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी : 3 जिले हाई अलर्ट पर- बादल फटने और बाढ़ आने की चेतावनी

तीन लोग नहर में लापता

नहर में चार शव रविवार रात को ही बरामद कर लिए गए थे। जबकि, एक महिला का शव कल शाम को मिला और दो महिलाओं के शव कल सुबह नहर से बरामद किए गए थे। फिलहाल, लापता लोगों की तलाशी की जा रही है, लेकिन अभी 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मानकवाल गांव के रहने वाले थे। मृतकों में दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। मृतकों की पहचान-

  • कृष्णा कौर (60)
  • मंजीत कौर (58)
  • जरनैल सिंह (52)
  • कमलजीत कौर (25)
  • महिंद्र कौर (22)
  • आकाशदीप सिंह (8)
  • अर्शदीप (4)
  • सुखमन कौर (डेढ़ साल)

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर फटा बादल- कई लोगों ने गंवाया जीवन, दर्जनों गाड़ियां मलबे में दबीं; सड़कें बंद

लापता लोगों की पहचान

  • केशर सिंह
  • गुरप्रीत सिंह

घायलों की पहचान

हादसे में घायल हुए सभी लोग हुसैनपुरा के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान-

  • सरबजीत कौर
  • सुरिंदर सिंह
  • जसविंदर कौर
  • सरबजीत कौर
  • स्वर्णजीत कौर
  • भाग सिंह
  • काका सिंह
  • कमलजीत कौर
  • संदीप कौर
  • गुरविंदर सिंह
  • रणजीत कौर
  • मनवीर सिंह
  • कुलविंदर सिंह
  • मनिंदर सिंह
  • छिंदर सिंह
  • सन्नी सिंह
  • बिंदर कौर
  • जसवीर कौर
  • जगवीर सिंह
  • चरनजीत कौर
  • जश्न सिंह

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सेब सीजन के बीच बढ़े नशा तस्करी के मामले- 400 चिट्टेरियों को किया गिरफ्तार

ओवरलोड थी पिकअप गाड़ी

हादसे के वक्त गाड़ी में सवार लोगों का कहना है कि पिकअप गाड़ी ओवरलोड थी- जिस कारण ओवरटेक करते हुए ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी नहर में गिर गई। ये सभी लोग बीती 26 जुलाई को नैना देवी के दर्शन करने पंजाब से हिमाचल गए थे।

गलत दिशा से आ रही थी गाड़ी

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना पहुंचाया। साथ ही लापता लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। शुरुआती जांच में पाया गया है कि गाड़ी गलत साइड से आ रही थी। जिस कारण पिकअप ओवरटेक करते हुए खाई में गिर गई। मगर अभी हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख