#हादसा

June 17, 2025

BREAKING: भारी बारिश के बीच खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, नीचे दबे 3 लोग- रेस्क्यू जारी

बस में कई महिलाएं भी थी सवार

शेयर करें:

Private Bus Mandi
मंडी। हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। ऐसे में सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। जिसके चलते कई वाहन हादसे का शिकार हो रहे है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल के मंडी जिले से सामने आया है- जहां पर एक बस हादसे का शिकार हो गई है।

प्राइवेट बस हादसे का शिकार

यह हादसा भारी बारिश के बीच सरकाघाट के पटड़ीघाट में पेश आया है। यहां पर एक प्राइवेट बस सड़क से नीचे लुढ़क कर 20 मीटर जाकर फंसी है। हादसे के वक्त बस में महिलाओं समेत करीब 30 लोग सवार थे। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

बस के नीचे दबे तीन

बताया जा रहा है कि बस जाहू से मंडी की ओर जा रही थी। इसी बीच पटड़ीघाट में बस खाई में गिर गई। हादसे में घायल को 20 से 25 लोगों को क्षतिग्रस्त बस से निकाल लिया गया है। मगर तीन लोग बस के नीचे दबे हुए हैं। भारी बारिश होने के कारण बचाव कार्य करने में दिक्कत आ रही है। मौके पर क्रेन को भी बुलाया गया है।

 (NOTE: खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई है। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जााएगा।)

 
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख