#हादसा
February 12, 2025
हिमाचल : पंचायत घर की सीढ़ियां तोड़ रहा था बुजुर्ग, ऊपर गिरा लेंटर- नहीं बच पाया बेचारा
दिहाड़ी-मजदूरी कर करता था अपना गुजर-बसर
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां पर मनरेगा के तहत काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की मौत पंचायत घर की सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बुजुर्ग के साथ और भी मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। जैसे ही बुजुर्ग सीढ़ियों से गिरा- वैसे ही पुराना लेंटर भी उसके ऊपर गिर गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा बीती 10 फरवरी को अर्की के कंधर गांव में पेश आया है। हादसे के वक्त बुजुर्ग पंचायत घर की पुरानी सीढ़ियों को तोड़ने का काम कर रहा था। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसला और वो सीढ़ियों से नीचे गिर गया।
इसी दौरान बुजुर्ग पर पुराना लेंटर भी गिर गया। इस घटना के बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों द्वारा तुरंत उसे प्राथमिक उपचार के लिए शालुघाट स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। मगर बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे AIIMS बिलासपुर रेफर कर दिया- जहां पर इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया।
उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 66 वर्षीय रोशन लाल के रूप में हुई है। रोशन लाल दिहाड़ी-मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करता था।
मामले की पुष्टि करते हुए DSP दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस टीम ने धारा 174 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में मृतक के परिवार ने किसी भी तरह की साजिश या लापरवाही से इनकार किया है।
विदित रहे कि, MNREGA के तहत काम करते समय अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है- तो उसके परिवार को मुआवजा और अन्य कई लाभ दिए जाते हैं। जैसे कि-