#हादसा

July 25, 2025

मंडी HRTC घटना: मसेरन गांव में एक साथ जलीं 5 महिलाओं की चिता, परिवार पर टूटा कहर

जमणी से दुर्गापुर जा रही एचआरटीसी बस मसेरन में गिरी; 8 की मौत,

शेयर करें:

maseran bus accident

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। जमणी से दुर्गापुर जा रही HRTC की बस जैसे ही मसेरन पहुंची, एक खतरनाक मोड़ पर संतुलन बिगड़ा और बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से छह मसेरन गांव की ही महिलाएं थीं।

मसेरन की छाती पर टूटा कहर

जिस गांव की महिलाओं ने अपने घरों से हँसते हुए रुख किया था, शाम तक उनके घरों से एक साथ पांच चिताएं उठीं। मसेरन की सुमन, क्लासी देवी, डोमा देवी, गीता देवी और बर्फी देवी हादसे में काल का ग्रास बन गईं। पुरुष मृतकों में मसेरन के ही प्रकाश चंद और दो अन्य शामिल हैं। एक ही डाकघर मसेरन पोस्ट ऑफिससे संबंधित सात मृतकों और घायलों की सूची ने गांव को शोक में डुबो दिया।

 

यह भी पढें: 9 साल बाद पवित्र स्नान करने पहुंचे हिमाचल के ये देव- हजारों श्रद्धालु बने गवाह

बस चला रहे थे जगदीश राणा

HRTC की इस बस को चालक जगदीश राणा चला रहे थे। हर दिन की तरह वह इस दिन भी सुबह रूट पर निकले थे। उन्हें अंदेशा भी नहीं था कि मसेरन का मोड़ उनके लिए जानलेवा साबित होगा। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मोड़ पर बस को थोड़ा बाहर किया और डंगा ढह जाने के कारण हादसा पेश आया।

बच गए मगर जिंदगी लहूलुहान

बस में सवार प्रेम कुमार, शालू, रूमा देवी, रणजीम सिंह और कल्पना जैसे कई यात्री घायल हैं और अस्पतालों में जिंदगी से जूझ रहे हैं। कुछ को घटना का होश तब आया, जब वे लहूलुहान अवस्था में अस्पताल पहुंचे।

 

यह भी पढें: शिमला SSP को रात डेढ़ बजे बेबस मां ने किया फोन, कहा- मेरे नशेड़ी बेटे को जेल ले जाओ, नहीं तो.....

मैं ज़िंदा हूं, मेरा लाल पर्स बचा लो

हादसे के बाद एक महिला घायल अवस्था में बस से बाहर निकाली गई। उसकी सांसें चल रही थीं और वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि मैं ज़िंदा हूं, लेकिन मेरा डेढ़ लाख रुपए वाला पर्स बस में है. स्थानीय लोगों में से एक युवक ने बिना देर किए पर्स तलाश कर महिला को सौंपा। यह छोटी-सी मानवता उस बड़ी त्रासदी में भी उम्मीद की एक किरण थी।

 

यह भी पढें: हिमाचल में अगले 3 दिन बरसेगी आफत भरी बारिश- अलर्ट पर पूरा प्रदेश, जानें मौसम अपडेट

हमीरपुर के भी झुलसे जज़्बात

इस हादसे में घायल 21 लोगों में से तीन का संबंध हमीरपुर जिले से है। जाहू के सूरज और बाबा श्रीदास, चंदरूही की तुलसी देवी घायल हैं। तुलसी का इलाज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख