राजनीति

#हादसा

April 27, 2025

हिमाचल : बकरे पर झपटने वाला था तेंदुआ, बीच में आ गई महिला- जानें किस्मत का खेला

गांव वाले मौके पर नहीं आते तो बड़ी घटना हो जाती

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi News

मंडी। जाको राखे साइयां... मार सके न कोय। यह कहावत हिमाचल प्रदेश में मंडी के उपमंडल करसोग के नांज में गलु गांव की एक महिला के साथ बिल्कुल सटीक बैठी। महिला जंगल में एक बकरी पर घात लगाए बैठे तेंदुए के बीच आ गई। जैसे ही तेंदुआ झपटा, महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चरवाहा और ग्रामीण मौके पर आ गए और तेंदुआ भाग खड़ा हुआ।

निशाने पर था बकरा

तेंदुआ असल में बकरे का शिकार करना चाहता था। लेकिन बीच में महिला भी उसकी चपेट में आ गई। महिला को घायल हाल में ग्रामीणों ने चारपाई पर लिटाकर बड़ी मुश्किल से एंबुलेंस रोड तक पहुंचाया और मरहम पट्टी के लिए करसाग के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पुलिस वाले की बेटी ने बढ़ाया परिवार का मान, कृषि विभाग में संभालेगी बड़ी जिम्मेदारी

जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। महिला नांज चोआ की रहने वाली है। वह अपने मायके गलु से घर लौट रही थी। इस घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगा दिया है। घायल महिला के इलाज का खर्च भी वन विभाग उठा रहा है।

रक्तस्राव बढ़ने से महिला की हालत बिगड़ी

नांज के गलू गांव की रहने वाली पीड़ित महिला को ग्रामीणों ने चारपाई पर लिटाकर पूरे 2 किलोमीटर पैदल चलने के बाद एंबुलेंस रोड तक पहुंचाया। इससे घायल महिला का रक्तस्राव बढ़ गया। उपचार में देरी होने से महिला की स्थिति बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, काम से लौटते वक्त खाई में गिर गया बेचारा

अब ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से गलु गांव तक सड़क सुविधा देने की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी कर सड़क न होने से गांव की बदहाली को दिखाते हुए कहा है कि केवल इसी घटना में नहीं, बल्कि गांव में जब भी कोई बीमार होता है तो उसे इसी तरह चारपाई पर लिटाकर एंबुलेंस रोड तक ले जाया जाता है। इलाज में देरी होने से कई बार मरीज की जान पर बन आती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख