#हादसा

February 21, 2025

हिमाचल : ठंड से थम गई व्यक्ति की सांसें, सड़क किनारे पड़ी मिली देह

शरीर पर नहीं मिला कोई चोट का निशान

शेयर करें:

Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पर ठियोग के शिलारू में रेन बसेरा के पास सड़क किनारे पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ठंड के कारण हुई है।

सड़क किनारे मिली लाश

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पहचान मौके पर मौजूद उसके बेटे ने की है। मृतक की पहचान मोहिंद्र सिंह (52) के रूप में हुई है- जो कि एकंतवारी गांव, कुमारसैन का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त की स्कूटी लेकर घर जा रहा था शख्स, ट्रक के नीचे आया- निकले प्राण

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत शिलारू के प्रधान ने बीते कल पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने शव को CHC ठियोग पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ठंड से गई व्यक्ति की जान

शुरुआती जांच में पुलिस टीम को मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट और खरोंच के निशान नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि व्यक्ति की मौत ठंड के कारण हुई है। मगर मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस टीम ने मामले में धारा 194 CRPC के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : शाह गैंग की एक और महिला तस्कर अरेस्ट, अभी भी पुलिस रडार पर हैं 25 महिलाएं

हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते अब तक ठंड से ही कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में अच्छी बारिश-बर्फबारी ना होने के कारण शुष्क ठंड बढ़ गई है। जिससे कई इलाकों में तापमान माइनस में चल रहा है।

 

विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश में ठंड का मौसम कठोर होता है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में। हाल ही में, ठंड के कारण मौतों की खबरें गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। यह समस्या उन लोगों के लिए और भी गंभीर है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, बेघर हैं या पर्याप्त ठंड से बचने के साधन नहीं रखते।

ठंड से मौतों के कारण

  • अत्यधिक कम तापमान- हिमाचल के कई क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, जिससे हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान अत्यधिक गिर जाना) का खतरा बढ़ जाता है।
  • बर्फबारी और सड़क संपर्क का टूटना- भारी बर्फबारी के कारण कई क्षेत्रों में सड़कों का संपर्क कट जाता है, जिससे चिकित्सा सुविधाओं और अन्य आवश्यकताओं की कमी हो जाती है।
  • बेघर और गरीब लोगों की समस्याएं- ठंड के मौसम में उचित कपड़ों, कंबलों और आश्रय की कमी के कारण गरीब और बेघर लोग सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।
  • बुजुर्ग और बीमार लोग- ठंड के कारण हृदय और सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जो बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए घातक हो सकता है।
  • गर्म करने के साधनों का दुरुपयोग- कई लोग ठंड से बचने के लिए कोयले या गैस हीटर का उपयोग करते हैं। गलत तरीके से उपयोग करने पर दम घुटने या जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) से मौतें हो सकती हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख