#हादसा

September 1, 2025

हिमाचल में भूस्खलन से मचा हाहाकार, मलबे में दफन हुए बाप-बेटी समेत 5 लोग

लैंडस्लाइड से कई मकान हुए जमींदोज- मची तबाही

शेयर करें:

Himachal Landslide

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के बीच रविवार रातभर हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। अलग-अलग स्थानों पर मकान जमींदोज होने और भूस्खलन की घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई।

मलबे में दबने से 5 की मौत

शिमला जिला के जुन्गा में सबसे दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक मकान पूरी तरह ढह गया। इस मलबे में दबने से वीरेंद्र कुमार (35) निवासी डूबले और उनकी 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसे के समय घर की महिला सदस्य बाहर होने के कारण वह बच गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सुबह-सवेरे पति और बेटे की आंखों के सामने मलबे में दबी महिला, चीख-पुकार से दहला पूरा इलाका

23 साल की लड़की और बुजुर्ग की गई जान

वहीं, शिमला के जुब्बल के बढ़ाल गांव में मकान गिरने से 23 वर्षीय युवती की जान चली गई। दूसरी ओर, कोटखाई क्षेत्र में भी बारिश के चलते मकान ढह गया और इसमें दबकर वृद्ध महिला कलावती की मौत हो गई।

भूस्खलन ने छीनी खुशियां

सिरमौर जिले की यहां चौरास पंचायत के शाईमी गांव में सोमवार सुबह अचानक हुए भूस्खलन ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पहाड़ से गिरीं विशाल चट्टानें सीधे गांव के एक मकान पर जा गिरीं। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद महिला मलबे में दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही : कई घर टूटे, मलबे में दबे बाप-बेटी समेत तीन

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी ढलानों के खिसकने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हैं, जिससे राहत कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजकर हालात का जायजा लिया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! आज होगी भारी से भारी बारिश, कई जिलों में बाढ़ आने का अलर्ट

6 जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जिसका अर्थ है कि यहां जान-माल को नुकसान पहुंचाने वाली वर्षा हो सकती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख