राजनीति

#हादसा

January 7, 2026

हिमाचल : जिद्द ने छीना जीवन, रात को खाई में गिरी JCB- सुबह गहरी ढलान में मिला चालक

चालक के निधन के बाद परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

kotkhai jcb machine driver shimla road police

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दुखद खबर सामने आई है। कोटखाई के चमैन क्षेत्र में एक JCB दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में JCB चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। JCB चालक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जबकि, पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

भवन निर्माण में लगी थी JCB

जानकारी के अनुसार यह JCB लोक निर्माण विभाग के तहत चमैन में फायर ब्रिगेड भवन के निर्माण कार्य में लगी हुई थी। निर्माण कार्य का ठेका लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार सुनील राज्टा ने लिया हुआ है। उन्होंने यह JCB विपिन कुमार नामक व्यक्ति से किराए पर ली थी। जेसीबी का पंजीकरण नंबर HP52सी-2848 है, जिसे चालक खूब राम चला रहा था।

यह भी पढ़ें : घूस लेता पकड़ा गया HRTC अफसर- परिवहन निगम का चला 'डंडा', किया सीधे सस्पेंड

रात में जताई थी असहजता

ठेकेदार सुनील राज्टा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 5 जनवरी की रात करीब 11 बजे चालक खूब राम ने उन्हें फोन किया था। फोन पर उसने चमैन बाजार में रुकने में असहजता जताई और रात में ही कलबोग आने की इच्छा जाहिर की। इस पर ठेकेदार ने उसे रात में सफर न करने और सुबह होने पर आने की सलाह दी थी। इसके बाद सभी लोग सो गए।

सुबह नहीं हुआ संपर्क

मंगलवार सुबह जब सुनील राज्टा की नींद खुली तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर खूब राम की एक मिस्ड कॉल देखी। इसी दौरान JCB मालिक विपिन कुमार का भी फोन आया, जिसमें उसने बताया कि चालक से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद चालक और मशीन की तलाश शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 3 MBBS छात्र सस्पेंड : जांच में हुए बड़े खुलासे- सीनियर्स की शिकायत करने वाला निकला नशेड़ी

गहरी ढलान में मिली JCB

खोजबीन के दौरान कलबोग क्षेत्र में सैकेंड कैंची के नीचे एक गहरी ढलान में JCB दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। मशीन कई फीट नीचे गिरी हुई थी। वहीं, चालक खूब राम का शव JCB से करीब 10 फुट पीछे पड़ा मिला। हादसे का दृश्य बेहद भयावह था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुर्घटना काफी गंभीर रही होगी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

हादसे की सूचना मिलते ही कोटखाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस थाना कोटखाई में BNS की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : छोटे भाई को स्कूटी पर स्कूल छोड़ने गई थी 13 वर्षीय बहन, ट्राले के साथ हुई टक्कर- तोड़ा दम

मृतक की पहचान

मृतक चालक की पहचान खूब राम पुत्र चुनी लाल के रूप में हुई है- जो कि गांव चेली कोटला, जिला मंडी का रहने वाला है। उसके निधन की खबर मिलते ही उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आगे की कार्रवाई जारी

कोटखाई पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और क्या वाहन चलाते समय कोई तकनीकी खामी या अन्य कारण सामने आए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख