राजनीति

#हादसा

July 1, 2025

घर पर चल रही थी HRTC कर्मी के रिटायरमेंट पार्टी की तैयारी, कफन में लिपटकर पहुंची देह- परिवार बेसुध

वर्कशॉप में सुरक्षा प्रबंधों पर उठ रहे कई सवाल

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Pawan Singh

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC की वर्कशॉप में कार्यरत एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। दुखद बात ये है कि इसी महीन कर्मचारी ने रिटायर होना था।

HRTC कर्मचारी की मौत

बताया जा रहा है कि घर पर उसके रिटायरमेंट की पार्टी की तैयारियां चल रही थी। इसी बीच उसका शव कफन में लिपटकर पहुंचा। इस घटना के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। ऐसे अचानक कर्मचारी की मौत हो जाने से पूरा परिवार सदमे में है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश ने ढाया सितम : घर मलबे में तब्दील, अपनों को खोज रही आंखें- 259 सड़कें बंद

वॉशर बॉय के पद पर थे तैनात

यह हादसा मंडी के सौली खड्ड स्थित वर्कशॉप में बीते कल सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जब कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात था। HRTC कर्मचारी पवन सिंह जो कि मंडी जिले की बल्ह तहसील के अरठीं गांव के रहने वाले थे, वर्कशॉप में वॉशर बॉय के पद पर काम कर रहे थे।

काम करते लग गया करंट

बताया जा रहा है कि कार्य के दौरान अचानक उन्हें करंट का झटका लगा, जिससे वह पास में जमा बारिश के पानी में गिर पड़े। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : मंत्री अनिरुद्ध ने घड़े से फोड़ा NHAI के मैनेजर का सिर, थाने पहुंचा मामला- यहां जानें पूरा सच

इस महीने थी रिटायरमेंट

इस दर्दनाक घटना में सबसे पीड़ादायक बात यह है कि पवन सिंह इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले थे और जीवन के इस अंतिम कार्यकाल में यह हादसा उनकी जान ले गया। ASP मंडी सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वर्कशॉप में सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल

इस दुर्घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है, बल्कि HRTC विभाग के कर्मचारियों को भी स्तब्ध कर दिया है। अब यह जांच का विषय है कि हादसा लापरवाही से हुआ या वर्कशॉप में सुरक्षा प्रबंधों की कमी इसका कारण बनी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख