राजनीति

#हादसा

May 16, 2025

BREAKING : यात्रियों से भरी HRTC की ब्रेक हुई फेल, बीच सड़क पर पलटी- चीख पुकार से सहमा इलाका

20 से ज्यादा यात्री थे बस में सवार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HRTC Bus

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक बड़ा बस हादसा पेश आया है। यहां अर्की में शीलघाट से शिमला जा रही एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे के वक्त बस में कई लोग सवार थे।

सड़क पर पलटी HRTC बस

इस हादसे में बस सड़क पर पलट गई है। बस के सड़क पर पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त बस में 20 से ज्यादा लोग सवार थे- जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लेक्चरर के बेटे ने 10वीं में हासिल किया छठा रैंक, बनना चाहता है डॉक्टर

बस की ब्रेक हुई फेल

मिली जानकारी के अनुसार, HRTC बस नंबर HP03B6202 शीलघाट से शिमला जा रही थी। इसी दौरना सरयांस-पीपलूघाट सड़क पर बस की ब्रेक फेल हो गई और बस बीच सड़क में पलट गई। इस हादसे में सात से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

20 से ज्यादा लोग थे सवार

घायलों को स्थानीय लोगों की गाड़ियों और एंबुलेंस के माध्यम से अर्की अस्पताल पहुंचाया गया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के समय में बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकान पर इंतजार कर रहा था पिता, बेटे ने कमरे में खुद को बंद कर उठाया गलत कदम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बस को रास्ते से हटाने का कार्य भी किया जा रहा है ताकि सड़क पर यातायात बधित ना हो। हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख