#हादसा

March 27, 2025

हिमाचल में पहाड़ी से जा टकराई HRTC बस, 35 यात्री थे सवार; मची चीख पुकार

स्टेरिंग फ्री होने से हुआ हादसा

शेयर करें:

HRTC Bus Solan

सोलन। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के सोलन जिला में हुआ है। यहां एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे के समय एचआरटीसी बस में 35 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिनकी चीख पुकार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह हादसा आज गुरुवार को सोलन राजगढ़ रोड पर जटोली के पास हुआ है।

एचआरटीसी बस पहाड़ी से टकराई

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एचआरटीसी की बस सोलन से पुलवाहल जा रही थी। इस दौरान जब बस जटोली के पास पहुंची तो अचानक से उस का स्टेरिंग फ्री हो गया। जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से जा टकराई। गनीमत रही कि बस के टायर पहाड़ी की तरफ मुड़ गए, अन्यथा सड़क के दूसरी तरफ गहरी खाई थी। अगर बस उस तरफ मुड़ जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 दिन से लापता था शख्स, नाले में पड़ा मिला- परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

यात्रियों में मची चीख पुकार

पहाड़ी से टकराने के बाद बस रूक गई। इस हादसे में किसी तरह के कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। लेकिन बाद में उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल कर दूसरी बस में अपने अपने गंतव्य की ओर भेजा गया। हादसे की जानकारी देते हुए एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि टाई एंड रोड टूटने के कारण यह हादसा हुआ। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूल की टीचर ने जीता मिस इंडिया फैशन मॉडल का खिताब

इस घटना ने एचआरटीसी की बसों की मरम्मत और रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और यात्री प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। बता दें कि हिमाचल में अभी भी काफी पुरानी एचआरटीसी बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। यह एचआरटीसी की बसें कभी भी कहीं भी खड़ी हो जाती हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 'प्रधान जी' ने IRDP में डाले अपने चहेतों के नाम, अब दे रहे गोलमाल जवाब

हालांकि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अभी हाल ही में बजट सत्र में कहा था कि सरकार 350 से अधिक बसें खरीदने जा रही है। जिसमें कुछ छोटी तो कुछ बड़ी बसें शामिल हैं। सरकार इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदेगी। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख