राजनीति

#हादसा

January 10, 2026

हिमाचल : दोस्त को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे युवक, बस से टकराई कार- 4 ने तोड़ा दम

अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे सभी दोस्त

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

punjab road accident

ऊना। सिरमौर के हरिपुरधार बस हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि एक और सड़क हादसे ने हिमाचल को झकझोर दिया। इस बार मातम की खबर पंजाब से आई। शनिवार तड़के पंजाब के होशियारपुर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में हिमाचल के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी दोस्त अपने एक साथी को विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट छोड़ने निकले थे, लेकिन यह सफर कभी न लौटने वाला बन गया।

तड़के 4 बजे हुआ भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे

पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे दसूहा मुख्य मार्ग पर अड्डा दोसड़का के पास हुआ। हिमाचल नंबर की कार और पंजाब रोडवेज की बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला।

200 मीटर तक बस ने घसीटी कार

बताया जा रहा है कि होशियार में लिंक रोड से मेन रोड की तरफ कार चढ़ रही थी। धुंध काफी ज्यादा था, तभी दसूहा से आ रही बस ने उसे जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस करीब 200 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गई। जिसके बाद वह नजदीकी झुग्गियों पर जा चढ़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ड्राइवर ने की थी बस संभालने की कोशिश, खुद भी नहीं बच पाया- पैरापिट होते तो शायद...

चार की मौके पर मौत, एक गंभीर

हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे सभी दोस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (HP-72-6869) में कुल पांच युवक सवार थे। सभी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के चलेत गांव (दौलतपुर) के रहने वाले थे। ये सभी अपने दोस्त अमृत कुमार को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे, जिसे विदेश जाना था। लेकिन अड्डा दोसड़का के पास उनकी कार की पंजाब रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने बहाल की IGMC डॉक्टर राघव की सेवाएं- मरीज विवाद के बाद किया था टर्मिनेट

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह

  • सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज

  • ब्रिज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार

  • अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह

जबकि गंभीर रूप से घायल अमृत कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है।

खुशियों का सफर मातम में बदला

जिस दोस्त को विदेश जाना था, उसी को एयरपोर्ट छोड़ने निकले चार दोस्त हमेशा के लिए खामोश हो गए। इस हादसे की खबर जैसे ही हिमाचल पहुंची, चलेत गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। घरों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में टनल निर्माण से हिला पूरा इलाका : आधी रात 15 परिवार हुए बेघर, खतरे में कई मकान

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बस चालक और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद चल पाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख