#हादसा

December 6, 2025

हिमाचल: पटाखे चलाते हुआ जोरदार ध*मा*का, हाथ से अलग हो गई युवक की उंगलियां

दुकान की छत पर तीन युवक चला रहे थे पटाखे, धमाके के बाद दो फरार

शेयर करें:

Firecracker Accident

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में दिवाली को बीते भले ही एक महीने से अधिक समय हो चुका हो, लेकिन पटाखे जलाने का शौक अभी भी कुछ लोगों पर हावी है। पटाखों का यह शौक कई लोगों पर भारी भी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हिमाचल के हमीरपुर जिला में भी हुआ है। यहां दिवाली के बाद भी पटाखे चला रहे कुछ युवक बड़े हादसे का शिकार हो गए। पटाखे जलाते समय अचानक हुए जोरदार धमाके में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मौके पर मौजूद दो अन्य युवक धमाके के बाद फरार हो गए।

पटाखे से हुआ जोरदार धमाका 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिला हमीरपुर के बड़सर चौक का है, जहां आज शनिवार दोपहर अचानक जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि अतुल अपने दोस्त की बाइक रिपेयर की दुकान की छत पर पटाखे चला रहा था, तभी एक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज लगभग एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

 

यह भी पढ़ें : द ग्रेट खली को किसने धमकाया? DC ऑफिस पहुंचा दी शिकायत, बोले- साजिश रची जा रही

मौके पर तीन लोग थे मौजूदए दो फरार

धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि युवक की चार उंगलियां कट गई हैं और वह गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के समय वहां तीन लोग मौजूद थे, लेकिन धमाके के बाद दो युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी तलाश में जुटी हुई है।

घायल युवक ने दिया पुलिस को बयान 

पुलिस को बयान देते हुए घायल (21) अतुल ने कहा कि यह धमाका दिवाली के पटाखों के कारण हुआ। हालांकि घटनास्थल की स्थिति कुछ शक पैदा करने वाली बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सिर्फ पटाखों से इतनी बड़ी क्षति संभव नहीं, इसलिए विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की नई पहल- ड्रोन से भेजे जाएंगे मरीजों के सैंपल और दवाइयां, बदलेगा हेल्थ सिस्टम

क्या बोले DSP लालमन शर्मा 

DSP लालमन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बचाया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच के लिए सैंपल इकट्ठे किए। दुकान के आसपास और छत पर मिले कुछ अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : जयराम सरकार के समय बिलों में गड़बड़ी: CAG रिपोर्ट में खुलासा, गबन भी हुआ था!

 

युवक के अनुसार यह घटना पटाखों के कारण हुई, लेकिन यदि इसमें कोई विस्फोटक सामग्री शामिल होती तो युवक की जान भी जा सकती थी। दो और लोग मौके पर मौजूद बताए जा रहे हैं, जिनकी पहचान और तलाश जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख