#हादसा

November 18, 2025

हिमाचल: लापरवाह वाहन चालक ने छीन ली शख्स की सांसें, टक्कर से दूर जाकर गिरा 

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Una-Road-Accident.jpg

ऊना। हिमाचल प्रदेश में लापरवाह वाहन चालकों के चलते कई लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के ऊना जिला से सामने आया है। यहां एक लापरवाह वाहन चालक ने तेज रफ्तार में एक बुजुर्ग को इतनी जोर से टक्कर मार दी कि बुजुर्ग टक्कर लगने से दूर जाकर गिरा। इस हादसे में घायल बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

यह सड़क हादसा ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा के नरूंह क्षेत्र में हुई है। नरूंह-मलांगड़ सड़क पर बुजुर्ग सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार में आए वाहन चालक ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों के दिल दहल उठे।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने मंत्रियों के वेतन-भत्तों के बाद अब दैनिक भत्तों में कर दी बढ़ौतरी; जाने कितना बढ़ाया

 

बताया जा रहा है कि मोती लाल निवासी नरूंह-मलांगड़ रोज़ की तरह सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। उसी दौरान लठियाणी की ओर से तेज गति से आती कार (HP 55 C-9954) जिसे शिवम शर्मा निवासी खुंगन चला रहा था, अचानक अनियंत्रित हो गई और मोड़ के पास पैदल चल रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के भोले-भाले लोगों की गाढ़ी कमाई लेकर भागी सोसायटी, 175 करोड़ की ठगी का खुलासा

टक्कर से बुजुर्ग कई मीटर दूर गिरा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोती लाल सड़क से कई मीटर दूर जा गिरे। घटनास्थल पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बंगाणा ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी और चालक ने सड़क पर नियंत्रण खो दिया था। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और दुर्घटना में मौत का कारण बनने पर चालक शिवम शर्मा के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की शादी में चोर बाराती- दुल्हन की गाड़ी का पीछा कर उड़ाए गहने, पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड

स्थानीय लोगों का कहना है कि नरूंहदृमलांगड़ मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन आम बात हो गए हैं और पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कदम उठाने और स्पीड कंट्रोल उपाय लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख