राजनीति

#हादसा

September 16, 2025

हिमाचल: सायर की पूजा कर लौट रहे थे दो भाई पुल के साथ नाले में बहे, एक की मिली देह

अचानक टूट गई पुलिया और..

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां पंडोह पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले शिवाबदार क्षेत्र में सुमा नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से दो चचेरे भाई तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पूजा-अर्चना के लिए गए थे मंदिर

जानकारी के अनुसार, सुमा गांव के लगभग 15–16 लोग सायर पर्व के अवसर पर देवता शुकदेव ऋषि थट्टा के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। वापसी के दौरान उन्हें सुमा नाले को पार करना पड़ा। चूंकि नाले पर पक्के पुल की सुविधा नहीं थी।

यह भी पढ़ें :हिमाचल : मलबे में दबे एक ही परिवार के 5 लोग, मासूम बच्चे समेत तीन के निकले प्राण- मची चीख पुकार

इसलिए स्थानीय लोगों ने लकड़ियों के सहारे अस्थायी पुलिया बना रखी थी। दुर्भाग्यवश यह पुलिया अचानक टूट गई और दोनों युवक नाले के उफान में बह गए। इस समय पुल पर केवल दो ही लोग मौजूद थे, जो दोनों चचेरे भाई थे। बाकी 14 लोग पीछे रह गए और इस तरह एक बड़े हादसे से बच गए।

सर्च ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक युवक प्रेम सिंह का शव बरामद कर लिया गया, जबकि उसका चचेरा भाई मनोहर लाल अब भी लापता है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें :हिमाचल : भारी बारिश से गिरा स्लेटपोश मकान, अन्दर दबीं मां-बेटी, चीखें सुन सहमे लोग

स्थानीय लोग रेस्क्यू में शामिल

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। फिलहाल प्रशासन लापता युवक की तलाश में जुटा हुआ है और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख