#हादसा

September 16, 2025

हिमाचल : मलबे में दबे एक ही परिवार के 5 लोग, मासूम बच्चे समेत तीन के निकले प्राण- मची चीख पुकार

पहाड़ी दरकने से मकान जमींदोज

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है। मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में देर रात भूस्खलन की बड़ी घटना सामने आई। पहाड़ से गिरे मलबे ने एक पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय घर में पांच लोग मौजूद थे।

यह है पहचान

जानकारी के अनुसार, इस दुखद हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में बचा लिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान तांगू देवी (64 वर्ष), कमला देवी (33 वर्ष) और आठ माह के मासूम भीष्म सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :हिमाचल में फिर फटा बादल : मलबे में 6 लोग लापता, कई HRTC बसें बहीं- मचा हाहाकार

वहीं, 65 वर्षीय खूब राम और उनकी पत्नी दर्शन देवी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में परिवार का मुखिया देवराज अपनी पत्नी और छोटे बेटे को खो बैठा है। प्रशासन ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

अचानक दरकी पहाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश के बाद अचानक पहाड़ी दरकी और भारी मात्रा में मलबा घर पर आ गिरा। देखते ही देखते मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन लगातार भूस्खलन और मार्ग बंद होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतें आईं।

यह भी पढ़ें :हिमाचल : भारी बारिश से दरकी पहाड़ी, पांच लोग मलबे में दबे, महिला की थमी सांसें

यह बोलीं एसपी मंडी

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, यह बेहद दर्दनाक हादसा है। बारिश अभी भी जारी है और खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतें।

पहले भी पेश आई थी घटना

गौरतलब है कि इससे कुछ ही दिन पहले, 3 सितंबर को सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में भी इसी तरह की त्रासदी हुई थी, जिसमें सात लोगों की जान गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं साफ संकेत देती हैं कि प्रदेश में बारिश से आपदा का खतरा अभी थमा नहीं है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख