#अपराध

February 21, 2026

हिमाचल में सनसनी: जंगल में मिला इंसानी कंकाल, पास ही पड़ा था फोन- नहीं हो पाई है पहचान

शिमला के कशैनी जंगल में सनसनी, पेड़ से लटका मिला फंदा और नीचे पड़ा कंकाल

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल में बीते कुछ महीनों से अपराध की घटनाएं जिस तरह सामने आ रही हैं, उसने पहाड़ की शांति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी सड़क हादसे, कभी रहस्यमयी मौतें, तो कभी लापता लोगों की खबरें। अब राजधानी शिमला के रोहड़ू से आई एक और सनसनीखेज घटना ने लोगों को सन्न कर दिया है। जंगल के बीच एक इंसानी कंकाल मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है।

जंगल में मिला इंसानी कंकाल

रोहड़ू के कशैनी जंगल में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पूर्व वार्ड सदस्य ने टिक्कर पुलिस चौकी को सूचना दी कि पानी के एक पुराने कुएं के पास इंसानी कंकाल पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया।

 

यह भी पढ़ें : आर्थिक घमासान के बीच हिमाचल को केंद्र ने दी करोड़ों रुपए की विशेष वित्तीय राहत, शर्तें भी जोड़ीं

पेड़ पर मिला रस्सी का फंदा

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक पेड़ पर रस्सी का फंदा भी लटका मिला। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए। इन बरामद वस्तुओं ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिम कार्ड नेपाली मूल के मोहन मिस्त्री नामक व्यक्ति के हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कंकाल उसी व्यक्ति का है या किसी और का।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में खोली फर्जी कंपनी: लालच देकर लोगों से इनवेस्ट करवाए करोड़ों रुपए; ताला लगाकर हुई फरार

फोरेंसिक टीम ने किया मुआयना

मामले की गंभीरता को देखते हुए जुन्गा स्थित स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब के चोर: दो घरों को बनाया निशाना, कीमती सामान के साथ सोफा-बेड- रजाईयां भी नहीं छोड़ीं

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पहाड़ की वादियों में ऐसी घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के मन में डर भी पैदा करती हैं। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पहचान होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ पाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख