#हादसा
December 9, 2025
हिमाचल: पल भर में 'श्मशान' बना घर, बाहर नहीं निकल पाया शख्स; बेबस हुए लोग
अचानक दहके घर से बाहर नहीं निकल पाया शख्स
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश की शांत पहाड़ियों में उस पल सन्नाटा चीख में बदल गया, जब एक गांव से आग की उठती लपटों ने सबको दहला दिया। कुछ ही मिनटों में एक सामान्य सा घर धधकते हुए मौत के कुंड में बदल गया, जिसमें 65 वर्षीय हरी राम की जिंदगी आग में दर्दनाक तरीके से राख होकर खत्म हो गई। चारों तरफ अफरा.तफरी थी, लेकिन बेबसी ऐसी कि कोई उन्हें बचाने तक नहीं पहुंच सका।
यह दुखद हादसा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला की चौकर पंचायत के बांदल गांव में हुआ। यहां हरी राम ;65द्ध पुत्र मनसा राम का घर अचानक आग की लपटों से घिर गया। पहाड़ी इलाका होने के कारण घर में लकड़ी का इस्तेमाल ज्यादा था, जिससे आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आस.पड़ोस के लोगों ने जब घर से आग की ऊंची लपटें उठती देखीं, तो वे चीखते.चिल्लाते मदद के लिए दौड़े।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कल्पना के लिए सड़कों पर उतरे लोग, ससुरालियों को कड़ी सजा देने की उठाई मांग
ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने की भरपूर कोशिश। लेकिन उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते हरी राम का घर राख के ढेर में तब्दील हो गया और घर के भीतर मौजूद बुजुर्ग हरी राम को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि हरी राम एकांत में जीवन बिता रहे थे। चौकर पंचायत के प्रधान शशिभूषण ने बताया कि हरी राम का घर गांव से थोड़ी दूरी पर था और वे वहां अकेले रहते थे, जबकि उनका परिवार कहीं और रहता है। अकेले होने के कारण शायद उन्हें समय रहते मदद नहीं मिल सकी।
यह भी पढ़ें : शिमला कार्निवाल में 4.30 लाख के चाय-पकौड़े डकार गए VIP, एक साल बाद भी नहीं चुकाया बिल
हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। संगड़ाह थाना प्रभारी प्रीतम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मलबे से शव को बाहर निकाला। आग इतनी भीषण थी कि शरीर बुरी तरह झुलस गया था। शव की हालत देख कर लोग भी सहम गए।
यह भी पढ़ें :एक लाख पेंशनरों की पेंशन पर संकट, सुक्खू सरकार दिसंबर की नहीं देगी पेंशन! जानें क्यों..
मौके पर पहुंचे तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने प्रशासन की ओर परिवार को तत्काल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है।