#हादसा

March 18, 2026

हिमाचल : पहले कई गाड़ियों को कुचला, फिर खुद भी गहरी खाई में गिरा ट्रक ड्राइवर, मची चीख-पुकार

35 फीट गहरी खाई में जा गिरा ट्रक 

शेयर करें:

Truck Accident

शिमला। हिमाचल  प्रदेश में इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से सड़कों पर काफी फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। इसी बीच शिमला जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 30–35 फीट गहरी खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

हेल्पलाइन नंबर 112 को पर मिली हादसे की सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के रामपुर इलाके में बीते कल मंगलवार पेश आया। रात करीब 9:44 बजे इस हादसे की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना रामपुर की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, एक परिवार उजड़ा- चीखों से दहला पूरा इलाका

गहरी खाई में जा गिरा ट्रक 

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि ट्रक (HP64A-9760) गहरी खाई में गिरा हुआ था और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले ही ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया था और उसने दत्तनगर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इससे वहां भी काफी नुकसान हुआ। लोगों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही ट्रक आगे जाकर भद्राश के पास मछाड़ा खड्ड में जा गिरा। 

 

घायल को पहुंचाया अस्पताल 

ट्रक करीब 30–35 फीट गहरी खड्ड में जा गिरा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। उधर, हादसे के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और बिना समय गंवाए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खड्ड से बाहर निकाला और तुरंत खनेरी अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कक्षा में छात्रा से नीचता करता था JBT, विभाग ने दी कड़ी सजा- समय से पहले किया रिटायर

बेहतर इलाज के लिए किया रेफर 

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन चालक की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। ऐसे में उसे बेहतर इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला रेफर कर दिया गया। 

 

रास्ते में हुई हालत गंभीर 

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में ही उसकी हालत और बिगड़ने लगी, जिसके चलते उसे ठियोग अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बजट सत्र आज से : सदन में आएगी सवालों की 'सुनामी', घेरे में सुक्खू सरकार; मचेगा घमासान

मृतक की पहचान

आयुष निवासी गांव शिलगांव जिला शिमला के रूप में हुई है। 

परिवार में पसरा मातम 

पुलिस ने इस मामले में BNS की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ हो सकता है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जैसे ही इस दुखद खबर की सूचना परिवार को मिली, घर में मातम छा गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख