#हादसा

June 14, 2025

हिमाचल : सड़क से सीधे खड्ड में जा गिरी बाइक, परिवार ने खो दिया जवान बेटा

बाइक पर सवार थे दो युवक, एक गंभीर घायल IGMC रेफर

शेयर करें:

Shimla Bike Accident

शिमला। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी सड़कों पर लगातार हो रहे सड़क हादसों की फेहरिस्त में शनिवार को एक और दुखद दुर्घटना जुड़ गई। जिला शिमला के नेरवा थाना क्षेत्र के तहत चूड़धार मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

तेज रफ्तार ने छीन ली युवक की जान

यह दर्दनाक हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे झमरीडी बैरियर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चकवाली नामक स्थान पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एक बाइक तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे वह सड़क से फिसलकर नीचे खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

 

यह भी पढ़ें : होटल के कमरा नंबर 302 में पड़ा मिला परिवार का इकलौता बेटा, चचेरे भाई को पुलिस ने पकड़ा

घायल युवक आईजीएमसी रेफर

मृतक युवक की पहचान हर्ष रावत पुत्र अरुण रावत, निवासी गांव भाववाला, विकासनगर उत्तराखंड के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ बाइक पर सवार घायल युवक की पहचान नितिन निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

 

यह भी पढ़ें : HPU रिजल्ट : पिता ने पसीने की कमाई से पढ़ाई बिटिया, साक्षी ने टॉप कर बढ़ाया मान

 

दोनों युवकों को खाई से निकाल कर तत्काल नागरिक अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हर्ष रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए नितिन को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही व तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लव जिहाद मामले में माहौल तनावपूर्ण- क्षेत्र में धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

बढ़ते हादसे चिंता का विषय

यह हादसा एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि हिमाचल प्रदेश की संकरी और घुमावदार पहाड़ियों पर तेज रफ्तार और लापरवाही कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। बीते कुछ वर्षों में राज्य में सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिला है। खासकर पर्यटक सीजन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऐसे हादसे ज्यादा हो रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख