#हादसा

June 30, 2026

हिमाचल: रिवर्स करते खाई में गिरी कार, पत्नी की आंखों के सामने उजड़ा परिवार; पति- बेटी की मौ’त

पत्नी और बेटा रह गए अकेले, आंखों के सामने हुआ हा,दसा

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में हुए सड़क हादसे को अभी पांच दिन भी नहीं हुए हैं और शिमला में एक और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। 

 कार में सवार थे दो लोग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार खोखाह गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी, बेटे और 12 वर्षीय बेटी के साथ नेरवा की तरफ जा रहे थे। परिवार किसी काम से निकला था और रास्ते में वाहन को मोड़ने के लिए रुक गया। इसी दौरान व्यक्ति अपनी बेटी  के साथ कार में बैठे हुए थे और गाड़ी को रिवर्स करने की कोशिश कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कुछ घंटों पहले बहन की विदाई, थोड़ी देर बाद उठ गई भाई की अर्थी- खुशियों पर पसरा मातम

कुछ ही सेकंड में बदल गई पूरी जिंदगी

बताया जा रहा है कि जैसे ही कार को पीछे किया जा रहा था, उसी दौरान अचानक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। देखते ही देखते कार सड़क किनारे से फिसलती हुई करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि आसपास मौजूद लोग भी सहम गए।

पिता और बेटी ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हादसे में 42 वर्षीय लोकिंद्र धनाइक और उनकी 12 वर्षीय बेटी टिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सही निकला टीचर मनीषा का शक, भाई ने ही दी थी बहन की ह*त्या की सुपारी- अब जाएगा जेल

पत्नी और बेटा रह गए अकेले, आंखों के सामने हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोकिंद्र की पत्नी और बेटा गाड़ी के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार खाई में गिर गई। कुछ ही पलों में परिवार के सामने सब कुछ खत्म हो गया। घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

 पुलिस ने शुरू की जांच, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वाहन को रिवर्स करते समय चालक का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 18 साल की देश सेवा, अब तिरंगे में घर लौटा जवान- पीछे छूट गई पत्नी और 2 मासूम बच्चे

 

पुलिस को शिकायत में खोखाह गांव निवासी 19 वर्षीय युवक पृथुल धनाइक ने बताया कि पृथुल धनाइक बावड़ी कैंची के पास बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसने एक कार को रिवर्स करते समय नियंत्रण खोते हुए खाई में गिरते देखा। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की। 

हिमाचल में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे लोगों के लिए चिंता का कारण बनते जा रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में संकरी सड़कें, तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। प्रशासन लगातार लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील कर रहा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख