#हादसा

October 13, 2025

हिमाचल में 12 कमरों का मकान राख, ₹90 लाख आंका गया नुकसान

समय रहते बाहर निकल आए बुजुर्ग

शेयर करें:

Himachal News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है है। आग इतनी भीषण थी कि लकड़ी और पत्थर से बना मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आगजनी में घर का सारा राशन, कपड़े और घरेलू सामान जल गया। शुरुआती आंकलन में पता चला है कि लगभग 90 लाख का नुकसान हुआ है।

भीषण आग की चपेट में आया मकान

आगजनी की ये घटना कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत आने वाले जाशला गांव की है। सोमवार सुबह यहां एक तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। 12 कमरों व 2 रसोईघर वाला ये मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : झगड़ा खत्म कराने गए थे डॉक्टर साहब, तीन युवकों ने फोड़ दिया उनका ही सिर

3 मंजिल मकान में रहते थे 2 परिवार

मकान में 2 परिवार लायक राम पुत्र कन्या राम व सुंदर सिंह पुत्र लायक राम रहते थे। आग में पूरा मकान राख हो गया लेकिन गनीमत रही कि घटना सुबह के समय हुई जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

समय रहते बाहर निकल गए 2 बुजुर्ग

ऐसा बताया जा रहा है कि आग लगते वक्त मकान में 2 बुजुर्ग मौजूद थे जो समय रहते बाहर निकल आए अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे असफल रहे।

यह भी पढ़ें: सीएम सुक्खू बोले: राजा साहब के साथ 30 साल किया काम, उन्ही के दिखाए रास्ते पर चलने का है प्रयास

कोशिश के बावजूद सब जलकर राख

सूचना मिलने पर कोटखाई व टिक्कर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची व कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी, सबकुछ जलकर खाक हो चुका था।

आगजनी में हुआ 90 लाख का नुकसान

प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कोटखाई ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक नुकसान लगभग 90 लाख रुपये आंका गया है। वहीं पीड़ित परिवारों के लिए उनके पड़ोसियों के घर में अस्थायी रूप से इंतजाम किया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार ने छीन ली महिला की सांसें, मारी थी जोरदार टक्कर

परिवारों को 30,000 की तत्काल राहत 

पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में 30,000 रूपये नकद, 6 कंबल और 2 तिरपाल दिए गए हैं। वहीं आगे की राहत राशि के लिए RMS पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख