#हादसा

March 20, 2025

हिमाचल : बचपन की दोस्ती का दुखद अंत, साथ खेले-कूदे और साथ ही छोड़ गए दुनिया

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते थे दोनों यार

शेयर करें:

Una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की सोहारी पंचायत में मातम पसरा हुआ है। यहां सोहारी गांव में रील बनाने के चक्कर में दो किशोरों की हुई मौत के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लड़कों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह घटना परिजनों को कभी ना भूलने वाले जख्म दे गई है।

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते थे दोनों यार

बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त आदविक (16) और सक्षम (16) कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते थे। आदविक और सक्षम दोनों शहीद भगत सिंह मैमोरियल स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। आजकल स्कूल में वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। अब दोनों का अंतिम पेपर बचा था। दोनों पढ़ाई में टॉपर थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पलभर उजड़ा परिवार, घर से एक साथ उठेगी पति-पत्नी की अर्थी

एक साथ हुआ दोनों का संस्कार

दोनों छात्र जिगरी दोस्त थे और हमेशा साथ ही नजर आते थे। अंतिम वक्त में भी दोनों दोस्त साथ ही थे। दोनों ने एक ही दिन इस दुनिया को अलविदा कहा। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार भी एक साथ किया।

इकलौता बेटा था आदविक

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आदविक परमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आदिवक की एक पांच साल की बहन है। आदविक के पिता हिमांशु परमार समाजसेवक हैं। जबकि, मां दीपिका परमार स्टाफ नर्स हैं। आदविक की मौत के बाद माता-पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तिब्बती धर्मगुरु ने महिला के साथ की नीचता, पुलिस ने हिरासत में लिया

भाई को ढूंढ रही मासूम बहन

परिजनों ने बताया कि आदविक की छोटी बहन लक्षिता हर दिन भाई से चॉकलेट और बिस्कुट की मांग करती थी। वो बार-बार परिजनों से आदविक के लिए पूछ रही है। मासूम को यह भी समझ नहीं है कि अब उसका भाई उसे कभी नहीं मिलेगा। उसकी आंखे भाई को तलाश रही हैं। आदविक नॉन मेडकिल की पढ़ाई कर रहा था। आदविक के माता-पिता उसे कंप्यूटर इंजीनियर बनाना चाहते थे। मगर अब उनके सभी सपने धरे के धरे रहे गए हैं।

खेतीबाड़ी करते हैं माता-पिता

वहीं, दूसरी तरफ सक्षम भी कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहता था। सक्षम का बड़ा भाई ITI में पढ़ाई कर रहा है। सक्षम के पिता प्रमोद कुमार और माता पूनम देवी खेतीबाड़ी करके अपने बेटे को पढ़ा-लिखा रहे थे। मगर बेटे की मौत ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। सक्षम के मामा ने बताय कि सक्षम हमेशा कहता था कि वो कंप्यूटर इंजीनियर बनेगा और क्षेत्र का नाम दुनियाभर में रोशन करूंगा।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी केस में डायरेक्टर, MD सस्पेंड, सात घंटे तक प्रदर्शन- शिमला में FIR

2 की मौत, दो लड़के सुरक्षित

आपको बता दें कि ऊना जनपद के थाना बंगाणा के तहत गांव सोहारी से मंगलवार को चार लड़के जंगल की ओर घूमने निकले थे। मगर देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात होते-होते जब युवक घर नहीं पहुंचे, तो उनके परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से जंगल के विभिन्न हिस्सों में तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान दो युवकों को देर रात सुरक्षित जंगल से बाहर निकाल लिया गया।

 

हालांकि, अद्विक परमार का शव खड्ड में पानी के अंदर पाया गया। जबकि, सक्षम लापता चल रहा था। करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे भी ढूंढ लिया गया। सक्षम का शव भी खड्ड में पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चारों लड़के जंगल में घूमने गए थे। यहां पर सोहारी खड्ड में नहाने के बाद चारों किशोर चट्टान पर चढ़कर रील बनाने लगे। इसी दौरान रील बनाते समय सक्षम ढांक से नीचे गिर गया- जिसे बचाने के चक्कर में आद्विक भी नीचे गिर गया। फिलहाल, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख