#हादसा

March 16, 2026

हिमाचल में बड़ा हा.दसा : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी; दो लोगों की मौके पर मौ*त

इस सड़क हादसे में एक घर का बुझ गया चिराग, 26 साल थी उम्र

शेयर करें:

Road Accident Kullu

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां पहाड़ी क्षेत्र में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई मंे जा गिरा। इस हादसे मंे दो लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों में एक 26 साल का युवक शामिल है। जवान बेटे की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमें में है।

 

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कुल्लू जिला की सैंज घाटी में पेश आया है। यहां एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। यह हादसा बीती रात को पेश आया। हादसे के समय गाड़ी में दो ही लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

तीखे मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, खाई में समाई गाड़ी

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सैंज घाटी के रैला–सियुंड मार्ग पर शरण गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन जब एक तीखे मोड़ से गुजर रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क से फिसलकर लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सत्ता सुख भोग रही कांग्रेस, CM सुक्खू के मंत्री का सामने आया बड़ा बयान

हादसे में दो लोगों की गई जान

दुर्घटना के समय वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान फागणु राम (56) निवासी देऊली, डाकघर बालीचौकी और लोकेश वर्मा (26) निवासी बायर, डाकघर तिल्ली जिला मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया राहत अभियान

घटना की सूचना मिलते ही सैंज पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने चुनाव से पहले बना दी 200 नई पंचायतें, अब भावी उम्मीदवारों ने कसी कमर

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा दुख का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

मामले को लेकर मदन लाल कौशल, जो कि कुल्लू जिले के पुलिस अधीक्षक हैं, ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। साथ ही लोगों से पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख