#हादसा

October 8, 2025

हिमाचल की टनल में टकराए ट्रक और HRTC बस, 6 लोग पहुंचे अस्पताल; मची चीख-पुकार

शिमला में दो युवकों की जिंदगी खत्म

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में 2 दिनों में लगातार बड़े हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। बीते कल बिलासपुर में हुए सड़क हादसे से लोग पार ही पा रहे थे कि अब मंडी जिले में भी बड़ा हादसा पेश आया है। 

सड़क हादसे में 6 लोग घायल

आज सुबह मंडी की औट टनल के अंदर बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों के घायल होने की जानकारी है। हादसा तब हुआ जब हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कुल्लू से शिमला की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें: बिलासपुर घटना - सुक्खू सरकार ने किया 4-4 लाख देने का ऐलान, जाने पूरी खबर

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त 

बस और ट्रक में हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस कुल्लू से यात्रियों को लेकर शिमला के लिए रवाना हुई थी लेकिन जैसे ही बस औट टनल के अंदर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

बस और ट्रक के ड्राइवर घायल

हादसे में जो 6 लोग घायल हुए हैं उसमें बस और ट्रक के ड्राइवर, बस का कंडक्टर और 3 अन्य लोग शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व औट थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : पुल के नीचे बैठ ग्राहक का इंतजार कर रहा था तस्कर, पहुंच गई पुलिस- हुआ अरेस्ट

फिलहाल स्थिर हैं सभी घायल

बचाव अभियान शुरू कर टनल के भीतर फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है। 

हादसे के कारणों की जांच शुरू

डॉक्टर्स के मुताबिक सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बोलेरो दीवाली से 12 दिन पहले बुझे दो घरों के चिराग

दो युवकों की मौके पर ही मौत

शिमला में भी एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में बोलेरो गाड़ी करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख