राजनीति

#हादसा

September 17, 2025

हिमाचल: पुल पर पशु से टकराई बाइक, बेटे की आंखों के सामने पिता की थम गई सांसें; पसरा मातम

घुमारवीं जाते वक्त अली खड्ड पुल पर हुआ हादसा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां बिलासपुर-घुमारवीं सड़क पर ऐसा हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी जान ही गंवा दी। हादसे में मृतक का बेटा घायल हो गया है।

बाइक से टकराया बेसहारा पशु

54 साल के नंद लाल अपने 15 साल के बेटे दिनेश के साथ बाइक पर सवार होकर घुमारवीं जा रहे थे। जब दोनों अली खड्ड पुल पर पहुंचे तो सामने एक बेसहारा पशु आ गया। बाइक पशु से जा टकराई जिससे दोनों बाप-बेटा सड़क पर गिर गए।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट से मिली राहत : SMC और PTA शिक्षकों को मिलेगा यह लाभ- जानें फैसला

पिता की मौत, बेटा हुआ घायल

जैसे ही लोगों की नजर दोनों पर पड़ी तो राहगीर तुरंत उन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने पिता नंद लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे का उपचार चल रहा है।

थाना सदर में मामला दर्ज 

बिलासपुर ASP ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है व मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि मृतक व्यक्ति की पहचान नंद लाल निवासी सुंगल व तहसील सदर के रूप में की गई है। 

 

यह भी पढ़ें : धर्मपुर बस अड्डे से मिला सबक, CM सुक्खू बोले अब नहीं दोहराई जाएगी ऐसी गलती

आवारा पशु बड़ी समस्या

प्रदेश में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या सड़क हादसों का एक बड़ा कारण बन गई है। पहाड़ों की सड़कों पर अचानक सामने आ जाने वाले गाय, बैल और कुत्ते अक्सर दुर्घटनाओं को जन्म देते हैं, जिससे न केवल वाहनों को नुकसान होता है, बल्कि लोगों की जान भी चली जाती है। 

पर्याप्त नहीं हैं गौशालाएं

रात के समय या धुंध में, इन पशुओं को देखना और उनसे बचना और भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने गौशालाएं तो बनाई हैं, लेकिन उनकी संख्या और क्षमता पर्याप्त नहीं है। 

यह भी पढ़ें : मंत्री विक्रमादित्य ने किया खुलासा, कब होगा स्व. राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, जानें

गंभीरता से ली जाए समस्या

इस चुनौती का हल तभी निकल पाएगा जब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस समस्या को गंभीरता से लिया जाए और आवारा पशुओं के लिए स्थाई और सुरक्षित आवास की व्यवस्था की जाए।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख