#हादसा

May 14, 2025

हिमाचल: बेकाबू टैक्सी चालक ने कुचला चरवाहा और 10 बकरियां - सन्न रह गए लोग

10 बकरियों की भी गई जान, पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया

शेयर करें:

Manali accident

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू जिले के मनाली उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चरवाहे की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे बिन्दु ढांक के पास हुआ, जब मंडी जिले के चरवाहे अपने झुंड के साथ मनाली के कन्याल क्षेत्र की ओर जा रहे थे।

10 बकरियों सहित व्यक्ति की मौत

उसी दौरान कुल्लू की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार टैक्सी ने भेड़-बकरियों के झुंड को टक्कर मार दी, जिससे 37 वर्षीय महेन्द्र सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई।हादसे में 10 बकरियों की भी मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान मंडी जिले के काल्ड़ी निवासी महेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवती समेत 9 नशा तस्कर अरेस्ट, चिट्टे की खेप और कैश भी हुई बरामद

सड़क में हुआ हादसा

शिकायतकर्ता नरोतम राम (45) टिहरी, मंडी का निवासी हैं। पुलिस को उसने शिकायत में बताया कि वह अपने तीन साथियों जगत राम, हिरदू राम और महेन्द्र सिंह के साथ काण्डी से कन्याल की ओर भेड़-बकरियों को लेकर निकले थे। जब वे बिन्दु ढांक के पास व्राण क्षेत्र में पहुंचे तभी यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे के फोन का इंतजार कर रहा था परिवार, नहर में मिली देह- 3 दोस्तों की भी थम चुकी थी सांसें

टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने नरोतम राम की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106, 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टैक्सी चालक की पहचान मंडी जिले के गलू गांव निवासी ललित कुमार के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ें : हमारे हिमाचल के वो देवता महाराज- जो मधुमक्खियों के जरिए दिखाते हैं साक्षात चमत्कार

थाना मनाली के प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में टैक्सी चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।ग्रामीणों और अन्य चरवाहों में इस घटना को लेकर भारी रोष है और वे सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख