#हादसा
July 1, 2026
हिमाचल: उल्टी करने कार से उतरी महिला, पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौ*त- साथ था परिवार
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह सड़कों पर फिसलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे हादसों का डर बना हुआ है। इसी बीच जिला मंडी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक कार पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला मड़ी के औट के शनि मंदिर पास बीते कल मंगलवार को पेश आया है। यहां पर नालागढ़ की रहने वाली महिला अपने परिवार के साथ कार में सफर कर रही थी। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद वह उल्टी करने के लिए कार से नीचे उतरी। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक बड़ा पत्थर नीचे गिरा और महिला को अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी
पत्थर लगने से महिला को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे की पूरी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि पत्थर गिरने की वजह क्या रही। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सास-देवर से परेशान महिला ने निगला ज.हर, अस्पताल में मौ*त से पहले पुलिस को दिया बयान
लगातार बारिश के चलते मंडी जिले में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। कई क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार जिले में 28 सड़क मार्ग बंद हो चुके हैं। इसके अलावा बारिश और खराब मौसम के कारण 198 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद हो गए हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
संबंधित विभाग मौके पर काम कर रहे हैं और बंद सड़कों को खोलने के साथ-साथ बिजली व्यवस्था को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।
बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी, नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें। किसी भी तरह की लापरवाही लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने और मौसम की स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।
मंडी के SP विनोद कुमार ने लोगों से अपील की है कि बारिश और खराब मौसम के दौरान बेवजह यात्रा न करें। खासकर उन इलाकों में जाने से बचें जहां भूस्खलन का खतरा बना रहता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ससुर ने बहु को भेजे गं.दे मैसेज-VIDEO, मायके जाकर की नीच हरकतें; विवाहिता ने मांगा न्याय
उन्होंने कहा कि लोग प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।