#अपराध

July 1, 2026

हिमाचल : सास-देवर से परेशान महिला ने निगला ज.हर, अस्पताल में मौ*त से पहले पुलिस को दिया बयान

मां ने बेटी को परेशान करने के लगाए आरोप

शेयर करें:

himachal Kullu News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना और मानसिक परेशानी चलते जहरीली दवाई निगलकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घास में डालने वाली खाई दवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के बजौरा से सटी गड़सा वैली के सचाणी गांव से सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता ने किसी कारण से कीटनाशक (घास में छिड़कने वाली दवाई) निगल ली थी। दवाई खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में CH तेगुबेहड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ससुर ने बहु को भेजे गं.दे मैसेज-VIDEO, मायके जाकर की नीच हरकतें; विवाहिता ने मांगा न्याय

 

महिला की हालत लगातार नाजुक बनी रही। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी भेज दिया। वहां से भी हालत में सुधार न होने पर उसे एम्स बिलासपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान 28 जून को दिल्ली देवी ने दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान 

दिल्ली देवी उम्र 40 साल, पत्नी संगत राम, निवासी सचाणी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रसूता मौ*त मामला: जनआंदोलन के दबाव में सरकार की बड़ी कार्रवाई; निलंबित की डॉक्टर

मां ने बेटी को परेशान करने के लगाए आरोप

इस पूरे मामले में मृतका की मां रामी देवी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामी देवी के अनुसार 27 जून को उनके दामाद ने फोन करके बताया था कि आपकी बेटी ने जहरीली दवाई खा ली है और वह अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही वह कुल्लू अस्पताल पहुंचीं।

होश में आकर बताई सारी बात 

रामी देवी ने बताया कि अस्पताल में उनकी बेटी को थोड़ी देर के लिए होश आया था। इस दौरान दिल्ली देवी ने अपनी मां को बताया कि उसकी सास उर्मिला देवी और देवर सुंदर सिंह उसे बिना वजह परेशान करते हैं। बेटी ने कथित तौर पर कहा कि जमीन विवाद और लगातार मानसिक तनाव के कारण वह परेशान थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो नगर निगमों में महिलाओं का राज, धर्मशाला में कांग्रेस ने कर दिया बड़ा 'खेला' नहीं हुआ चुनाव

शादी के कुछ समय बाद से ही प्रताड़ना का आरोप

मृतका की मां का कहना है कि बेटी की शादी के करीब दो महीने बाद से ही उसे ससुराल में परेशान किया जाने लगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार मानसिक दबाव और घरेलू विवादों के चलते उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। रामी देवी ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

मां की शिकायत के आधार पर कुल्लू पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। कुल्लू के SP ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख