#यूटिलिटी
July 1, 2026
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी राहत, आज से 200 लीटर से ज्यादा भरवा सकेंगे टंकी- पहले थी लिमिट
केंद्र सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, पेट्रोल पंपों को दिए गए निर्देश
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल खरीद को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से रोजाना 200 लीटर ईंधन खरीद की सीमा को खत्म कर दिया है। अब कारोबारी और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल खरीद सकेंगे। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर पेट्रोल पंप संचालकों को भी नए निर्देश दे दिए हैं।
केंद्र सरकार ने इस संबंध में नई अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद सभी पेट्रोल पंप संचालकों को भी नए नियमों की जानकारी दे दी गई है। अब रिटेल पेट्रोल पंपों से व्यावसायिक खरीदार भी बिना किसी तय सीमा के अपनी जरूरत के मुताबिक ईंधन ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सास-देवर से परेशान महिला ने निगला ज.हर, अस्पताल में मौ*त से पहले पुलिस को दिया बयान
बता दें कि 12 जून को खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और ईंधन सप्लाई प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद पर यह सीमा लगाई थी। उस समय रिटेल पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने पर रोक लगाते हुए एक दिन में सिर्फ 200 लीटर तक खरीद की अनुमति दी गई थी।
अब जब ईंधन सप्लाई को लेकर स्थिति सामान्य हो गई है, तो सरकार ने यह प्रतिबंध वापस ले लिया है। सीमा हटने के बाद अब ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर, टैक्सी चालक, पर्यटन कारोबारी और अन्य व्यावसायिक लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पेट्रोल-डीजल ले सकेंगे। इससे उन्हें बार-बार ईंधन लेने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ससुर ने बहु को भेजे गं.दे मैसेज-VIDEO, मायके जाकर की नीच हरकतें; विवाहिता ने मांगा न्याय
हिमाचल में पर्यटन सीजन के दौरान वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है और ईंधन की मांग भी ज्यादा रहती है। ऐसे में 200 लीटर की सीमा हटने से होटल कारोबार, टैक्सी सेवा और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। अब ज्यादा ईंधन की जरूरत होने पर उन्हें किसी तरह की रोक का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक चंबा करण ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 29 जून को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद 1 जुलाई से पेट्रोल और डीजल खरीद पर लगी 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि निदेशालय से भी इस संबंध में पत्र प्राप्त हो चुका है और नए आदेश लागू कर दिए गए हैं।