#यूटिलिटी
July 1, 2026
हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी
प्रदेशभर में मौसम खराब, कई दिनों तक बारिश का अनुमान
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बारिश के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले 72 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश के कारण मुश्किलें बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
प्रदेश में मानसून की एंट्री होते ही पूरे राज्य में मौसम ने करवट ले ली है और कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। कांगड़ा जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं कुल्लू और हमीरपुर के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ससुर ने बहु को भेजे गं.दे मैसेज-VIDEO, मायके जाकर की नीच हरकतें; विवाहिता ने मांगा न्याय
मौसम में आए इस बदलाव का असर शिमला के रामपुर क्षेत्र के गानी इलाके में भी देखने को मिला, जहां बीती रात भारी बारिश के कारण एक अस्थायी पुल टूट गया। इससे आसपास की तीन पंचायतों का संपर्क मुख्य सड़क मार्ग से कट गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिमला समेत पूरे हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले लगभग छह दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रसूता मौ*त मामला: जनआंदोलन के दबाव में सरकार की बड़ी कार्रवाई; निलंबित की डॉक्टर
आज भी किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू को छोड़कर बाकी सभी जिलों में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में खतरा और बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि आज रात से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और अधिक सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से अगले 72 घंटे यानी 2 से 4 जुलाई के बीच राज्य के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इसी को देखते हुए कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की आशंका भी जताई गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो नगर निगमों में महिलाओं का राज, धर्मशाला में कांग्रेस ने कर दिया बड़ा 'खेला' नहीं हुआ चुनाव
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को कहा गया है कि वे नदी-नालों के आसपास न जाएं क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। इसके साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। खासकर पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले पर्यटकों को मौसम की स्थिति की पूरी जानकारी लेकर ही यात्रा करने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब पूरे किन्नौर जिले में सक्रिय हो चुका है। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अधिकतर हिस्सों में भी मानसून पूरी तरह पहुंच गया है। शिमला, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में भी मानसून की शुरुआत हो चुकी है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश और तेज होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: डिलीवरी के बाद मां की मौ*त पर बवाल, अस्पताल में उग्र भीड़ ने किया प्रदर्शन; मांगी निष्पक्ष जांच
बारिश के असर से प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में रात का तापमान लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है, जबकि दिन के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य स्तर पर बना हुआ है, लेकिन बारिश बढ़ने के साथ मौसम और ठंडा हो जाएगा।