राजनीति

#हादसा

November 5, 2025

हिमाचल: शादी वाले घर में छाया मातम- भट्टी में जा गिरा व्यक्ति, देखने लायक नहीं थी हालत

अंधेरे की वजह से गिरा शख्स

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Marriage Tragedy

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बलघाड़ गांव में एक शादी की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई। रातभर चल रही शादी की रौनक अचानक चीख-पुकार में बदल गई, जब रसोई के पास बने उबलते चर में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जल गया।

अंधेरे की वजह से गिरा शख्स

जानकारी के अनुसार, देर रात व्यक्ति शादी समारोह के बाद घर लौटने के दौरान गलती से उस जगह पहुंच गए जहां खाना पकाने के लिए बड़ा चर बनाया गया था। अंधेरा गहरा था और बारिश व तेज हवा के कारण बिजली भी गुल थी। ऐसे में संतुलन बिगड़ने से वह सीधे उस गर्म गड्ढे में जा गिरे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के ये पांच जिले बने नशे के अड्डे- चिट्टे के जाल में फंस रहे युवा, पुलिस ने छेड़ी मुहिम

पीजीआई ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

आसपास मौजूद लोगों को जब तक इसकी भनक लगी, तब तक वो गंभीर रूप से झुलस चुके थे। लोगों ने तुरंत उन्हें निकालकर एंबुलेंस की मदद से एम्स बिलासपुर पहुँचाया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी समारोह में 50 साल के शैतान ने की मासूम से नीचता, पुलिस तक पहुंचा मामला

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र बृज लाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही झंडूता थाना प्रभारी जगदीश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि यह एक दुर्घटनावश हादसा था, जिसमें अंधेरे और सावधानी की कमी ने बड़ा नुकसान कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख