#हादसा

June 20, 2025

हिमाचल: सड़क से खाई में लुढ़की कार पेड़ से अटकी, एक परिवार के पांच लोग थे सवार

कार सवारों की चीख पुकार से घटनास्थल की ओर दौड़े लोग

शेयर करें:

Mandi Car Accident

मंडी। हिमाचल प्रदेश में आए दिन हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौतें हो रही हैं, तो कई लोग घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के मंडी जिला में भी हुआ है। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई और पेड़ से जाकर अटक गई। हादसे के समय कार में एक ही परिवार पांच लोग सवार थे। 

यह हादसा जोगिंदर नगर.सरकाघाट सड़क मार्ग पर छत्तर के समीप पेश आया है। हादसे में एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जो इस हादसे में घायल हो गए। सौभाग्यवश, कार पेड़ से अटक कर रुक गई, जिससे यह और गहराई में नहीं लुढ़की और एक बड़ा हादसा टल गया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की अनदेखी, विधानसभा कैंटीन में सैकड़ों छात्रों को नसीब नहीं हो रहा शुद्ध पानी

दवाई लेकर लौट रहा था परिवार

मिली जानकारी के अनुसार घायल परिवार धर्मपुर से दवाइयां लेकर अपने गांव ढेलू लौट रहा था। जब गाड़ी छत्तर के पास पहुंची तो चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और गाड़ी खाई की ओर लुढ़क गई। कार सड़क से नीचे गिरकर एक पेड़ से टकराकर अटक गई, जिससे उसमें सवार लोगों की जान बच गई। हादसे के बाद वाहन से चीख.पुकार की आवाजें गूंजीं, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को बचाने में जुट गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का होनहार: 1 लाख की स्कूटी पर लगाया 14 लाख का नंबर- पूरे देश में चर्चा

घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार

स्थानीय लोगों की तत्परता और मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। इसके तुरंत बाद 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई, जो कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान कार चालक 60 वर्षीय जोगिंद्र सिंह, 58 वर्षीय बीना देवी पत्नी जोगिंद्र सिंह, कनिका पुत्री जोगिंद्र सिंह, आंचल पुत्री जितेंद्र सिंह निवासी समलोट जिला मंडी और अभिलाषा पत्नी जितेंद्र के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में वाहनों को बिना रोके कट रहे चालान, फास्टैग से हो रही पकड़- सरकार ने 3 महीने में कमाए करोड़ों

क्या कहते हैं डीएसपी पधर

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पधर देवराज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जोगिंदर नगर थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार और अधिक नीचे लुढ़क जाती तो यह हादसा बेहद गंभीर हो सकता था।

पेड़ ने टाला बड़ा हादसा

हादसे में घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों और समय पर पहुंची आपात सेवाओं की तत्परता ने इस घटना को बड़े संकट में बदलने से रोक दिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि बरसात और संकरी सड़कों के कारण हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख