#हादसा

May 31, 2025

हिमाचल: नदी के किनारे बैठे पर्यटकों पर गिरा पेड़, नीचे दबने से दो महिला सैलानियों की थमी सांसें

लुधियाना से हिमाचल घूमने आए थे पर्यटक, पेड़ के नीचे दबने से दो महिलाओं की गई जान

शेयर करें:

Kullu woman tourists

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। या यूं कहें कि हिमाचल में बार बार रंग बदलते मौसम ने दो महिलाओं को सदा के लिए मौत की नींद सुला दिया है। दरअसल पार्वती नदी के किनारे पर अठखेलियां कर रही दो महिलाओं पर तेज अंधड़ के चलते एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इस पेड़ की चपेट में आने से दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

पेड़ की जद में आई दो महिलाएं

दरअसल यह घटना कुल्लू जिला के मणिकर्ण घाटी की सुमारोपा के पास की बताई जा रही है। यह दोनों ही महिलाएं अपने परिवार के साथ पंजाब के लुधियाना से हिमाचल के कुल्लू जिला में घूमने आई थी। आज शनिवार को यह लोग मणिकर्ण घाटी के पास घूम रहे थे। जब यह लोग सुमारोपा के पास घूम रहे थे तो वहां मौजूद पार्वती नदी के किनारे पर चले गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : माता-पिता को मेले में छोड़ लौट रहा था बेटा, रास्ते में पलट गई कार- पसरा मातम

लुधियाना से हिमाचल घूमने आए थे पर्यटक

जब सभी पर्यटक पार्वती नदी के किनारे अठखेलियां कर रहे थे, तभी अचानक तेज तुफान चलने लगा और एक विशालकाय देवदार का पेड़ जड़ से ही उखड़ गया और दोनों महिलाओं को उसने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मणिकर्ण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू की। 

यह भी पढ़ें : CM- डिप्टी CM से रजनी पाटिल ने की देर शाम मीटिंग, बंद कमरे में इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के साथ आए लोगों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इंकार किया और अपने निजी वाहन में शवों को लेकर लुधियाना की तरफ निकल पड़े। इसी बीच जब यह लोग भुंतर में पहुंचे तो यहां पुलिस ने इन्हंे रोक लिया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल ले आए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, दो दिन बाद यहां होंगे इंटरव्यू- जानें पूरी डिटेल

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

मामले की पुष्टि करते हुए मणिकर्ण के थाना प्रभारी संजीव वालिया ने बताया कि पार्वती घाटी के सुमारोपा के पास जब पर्यटक पार्वती नदी में मौजूद थे, उसी दौरान एक बड़ा पेड़ गिर गया और दो पर्यटक महिलाएं उसकी चपेट में आ गई। पेड़ की चपेट में आने से महिलाओं की मौत हो गई है। महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख