राजनीति

#हादसा

March 2, 2025

हिमाचल: लैंडस्लाइड के बीच सड़क पार करने लगी महिला, 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी

पत्थरों पर पैर फिसलने से सीधे खाई में जा गिरी महिला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Landslide Woman falling ditch

किन्नौर। जिले के निगुलसरी में नेपाली मूल की एक महिला पहाड़ दरकने से हुए लैंडस्लाइड को पार करते समय शनिवार शाम 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत है कि उस समय पहाड़ी से गिरे पत्थरों को हटाने के लिए सरकारी अमला और स्थानीय लोग काम कर रहे थे। उन्होंने किसी तरह रस्सियों के सहारे महिला का रेस्क्यू कर उसे रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है। 

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू दिल्ली दौरे पर: नए संगठन को लेकर करेंगे चर्चा, शिमला बैठे नेताओं की धुकधुकी बढ़ी

 

गुरुवार और शुक्रवार के दरम्यान भारी बारिश के कारण निगुलसरी में ओल्ड बस एक्सीडेंट प्वाइंट पर बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था। पहाड़ी से बड़े पत्थर सड़क पर गिरे थे। रासते में ट्रैफिक को पुलिस ने पहले ही बंद कर रखा था। इसी बीच, नेपाली मूल की महिला पैदल सड़क पार करने लगी। तभी पत्थरों पर पैर फिसलने से वह खाई में जा गिरी।  इस अफरा तफरी के बीच मौके पर मौजूद लोगों सहित घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सड़क मार्ग पर पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पूरे नोर्थ इंडिया में फैला रखा था नशे का नेटवर्क, पुलिस ने अब तक धरे 44 तस्कर

जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

इस घटना के दौरान घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय युवकों ने पुलिस की मदद से महिला को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ये सभी युवक अपनी जान की परवा किए बगैर रस्सियों की मदद से खाई में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित सड़क मार्ग पर पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पिस्तौल लेकर शहर में घूम रहे दो युवक गिरफ्तार, आखिर कौन था निशाने पर ?

 

इस दौरान महिला का काफी खून बह रहा था। युवकों ने जिस तरह से इस बचाव कार्य को अंजाम दिया उसे देख घटना स्थल पर मौजूद सभी लोगों ने खूब सराहना की। महिला को सड़क मार्ग पर लाने के बाद उसे तुरंत रामपुर अस्पताल के लिए रवाना किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड- अब इन महीनों में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, हीटवेव छुड़ाएगी पसीने

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद अब प्रदेश भर में भूस्खलन और एवलांच का खतरा बढ़ने लगा है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख