#हादसा

July 19, 2025

हिमाचल : सुबह-सवेरे खाई में लुढ़की कार, युवक ने मौके पर तोड़ा दम- महिला की हालत गंभीर

CHC सांगला में घायल महिला का इलाज जारी

शेयर करें:

 sangla accident

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिला के सांगला उपमंडल में हुए इस हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जिसमें 2 सवारी सवार थी। 

सुबह -सवेरे हुआ हादसा

कामरू ग्राम पंचायत के पलिंगचे इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना ग्राम पंचायत प्रधान ने सुबह करीब 7 बजे सांगला थाना को दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी बनी भक्ति की मिसाल: 300 KM पैदल चलकर लाई कांवड़, भोलनाथ को अर्पित किया जल

एक की मौत, महिला घायल

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि गाड़ी में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल थी। घायल महिला को तुरंत CHC सांगला भेजा गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल आपदा का दर्द देखने आ रही केंद्र की टीम: अमित शाह के दौरे की भी उम्मीद, जानें क्या बोले CM सुक्खू

अभी तक मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं

पुलिस ने फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं की है, लेकिन स्थानीय लोगों से बातचीत कर पहचान की कोशिश जारी है। महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी संभवतः तेज़ रफ्तार या मोड़ पर संतुलन बिगड़ने की वजह से हादसे का शिकार हुई। थाना सांगला की पुलिस टीम दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आपदा में बह गई सड़क- बीमार महिला के लिए फरिश्ते बनें ग्रामीण, पालकी से पहुंचाया अस्पताल

आसपास के इलाके में शोक की लहर

कामरू गांव और आसपास के क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा बैरियर और उचित चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख