#हादसा
February 20, 2025
हिमाचल: सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी गाड़ी, दो थे सवार; एक ही बच पाया
गाड़ी के खाई में गिरने से एक शख्स की गई जान दूसरा घायल
शेयर करें:
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इन हादसों में कई लोगों के घर उजड़ रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला में हुआ है। यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ।
यह हादसा पुलिस थाना जवाली के तहत पड़ते 32 मील दोराना सड़क मार्ग पर सिरमनी के पास हुआ है। यहां एक टाटा सूमो गाड़ी सड़क से लुढ़क कर खाई में गिर गई। हादसे के समय गाड़ी में चालक सहित दो लोग ही सवार थे। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में 28 वर्षीय निखिल पुत्र चमनो निवासी शाहपुर की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शिकारी हो गया शिकार, नहीं झेल पाया अपनी ही बंदूक का वार
बताया जा रहा है कि प्रकाश चंद और निखिल सूमो गाड़ी से दोराना 32 मील वाया सिरमनी होते हुए कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सिरमनी में चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित गाड़ी खाई में लुढ़क गई। हादसे की जानकारी मिले ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को गाड़ी से निकाल कर उपचार के लिए शाहपुर अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल - ये कैसा प्यार! पति को लिव इन पाटर्नर ने किया बदनामए सपोर्ट में उतरी पत्नी
शाहपुर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल निखिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गाड़ी के चालक प्रकाश चंद का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शाहपुर अस्पताल में पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि सिरमनी में सूमो के खाई में गिरने से निखिल पुत्र चमनो निवासी शाहपुर की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।