#हादसा
April 29, 2026
हिमाचल में बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर- एक युवक ने त्यागे प्राण, दूसरा गंभीर घायल
ट्रक के साथ टक्कराइ बाइक
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं और छोटी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो लोगों को झकझोर कर रख देते हैं। ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां एक बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के जवाली-कुठेड़ रोड पर पेश आया है। यहां आज बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास सेन कटोच अपने दोस्त को बाइक पर हरिया की ओर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे हरिया के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पीछे बैठे रोहित कुमार को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
रोहित कुमार, उम्र 25 साल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और बाद में अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। वहीं, घायल सेन कटोच को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों बाइक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि टक्कर काफी तेज रफ्तार के कारण हुई, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।