#हादसा
April 29, 2026
हिमाचल : टायर फटते ही गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोग जिंदा ज.ले- एक की बाहर पड़ी थी देह
कार के बाहर पड़ा थी एक व्यक्ति की देह
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। चिंतपूर्णी माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के भरवाईं-होशियारपुर रोड का है। यहां पर एक स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि जब तक स्थानीय लोग, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि गाड़ी के अंदर फंसे तीन लोगों की जिंदा जलने के कारण मौत हो चुकी थी। हादसा इतना भयावह था कि आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
लोगों को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल पाया। मौके का मंजर दिल दहला देने वाला था। एक व्यक्ति का शव कार के बाहर पड़ा मिला, जबकि दूसरे व्यक्ति का शरीर कार के अंदर ही बुरी तरह जल चुका था। पुलिस द्वारा जुटाए गए शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर फिलहाल दो लोगों की मौत की ही पुष्टि हुई है।
हादसे में शामिल कार का नंबर पंजाब के लुधियाना का बताया जा रहा है। गाड़ी से मिले आधार कार्ड में भी एक व्यक्ति का पता ताजपुर रोड, लुधियाना दर्ज है। हालांकि अभी तक मृतकों की पक्की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।
जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है, वह इलाका काफी खतरनाक माना जाता है। यहां सड़क पर तीखे मोड़ और गहरी ढलान है, जहां जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे पहले भी इस जगह पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, यहां तक कि कुछ साल पहले परिवहन निगम की बस भी यहां हादसे का शिकार हो चुकी है। हालांकि सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए बेरिकेड्स लगाए गए हैं, लेकिन शुरुआती जांच में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।
वहीं, कुछ लोगों ने यह भी बताया कि हादसे से ठीक पहले जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई थी। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फट गया होगा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और फिर उसमें आग लग गई।