#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल का 26 वर्षीय जवान लेह में स्वर्ग सिधारा, दो बहनों का था इकलौता भाई

कांगड़ा के देहरा के 26 वर्षीय जवान की मौत

शेयर करें:

Himachal kangra dehra army jawan 26 year manish martyred leh

कांगड़ा। हिमाचल के कई जवान देश की सरहदों पर तैनात हैं। अब तक प्रदेश के कई जवान देश पर कुर्बान भी हो चुके हैं। इनमें से कुछ सड़क हादसों में तो कईयों की अन्य कारणों से मौत हुई है। ऐसे ही एक हिमाचल के कांगड़ा जिला के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत की खबर सामने आई है। यह जवान अभी मात्र 26 साल का था और अविवाहित था। जवान की मौत के असल कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

कांगड़ा के देहरा का था जवान मनीष

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा के रहने वाले 26 वर्षीय जवान मनीष कुमार की मौत की खबर है। जवान इस समय लेह में तैनात था। वहीं पर उसकी मौत हुई है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जवान की मौत करंट लगने से हुई है, लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल का 19 वर्षीय युवक बनेगा सेना में अफसर: पूरे देश में 11वां स्थान मिला

2017 में हुआ था सेना में भर्ती

बताया जा रहा है कि जवान मनीष 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। मनीष दो बहनों का इकलौता भाई था और अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। जवान की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पर मिली तो घर में मातम पसर गया।  वहीं पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। जवान की मौत से पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि जवान की पार्थिव देह कल यानी मंगलवार को उनके घर पहुंच सकती है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल की श्रेया बनी MBBS टॉपर: 17 साल की उम्र में निकाला था NEET

मंगलवार को पहुंच सकती है पार्थिव देह

पंचायत नौशहरा के प्रधान अवतार गुलेरिया ने बताया कि लेह में मनीष की मौत की हुई है। मौत कैसे हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।  मनीष की पार्थिव देह कल यानी मंगलवार सुबह गांव नौशहरा पहुंच सकती है। यहां जवान का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि जवान मनीष के पिता मदन लाल लुधियाना में किसी फैक्ट्री में कार्यरत हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 19 साल का युवक NDA की मेरिट में आया, बनेगा सेना में अधिकारी

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख