#हादसा

June 12, 2025

हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, दो बच्चे भी थे सवार, मची चीख-पुकार

ज्वालाजी मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, बीच रास्ते हो गई अनहोनी

शेयर करें:

Kangra Devotee vehicle accident

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन प्रदेश में सड़क हादसे हो रहे हैं। जिनमें कई लोगांे की मौत हो रही है तो कई लोग घायल हो रहे हैं। ऐसा ही एक सड़क हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला में भी हुआ है। यहा हुए हादसे में श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद श्रद्धालुओं की चीख पुकार से पूरा क्षेत्र दहल उठा।

श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी खाई में गिरी

दरअसल यह हादसा कांगड़ा जिला में आज गुरुवार को करीब साढ़े 11 बजे के आसपास हुआ है। बताया जा रहा है कि एक इको गाड़ी वैन में उत्तर प्रदेश के कुछ श्रद्धालु हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जब यह श्रद्धालु जवालाजी मंदिर में मां के दर्शन करने जा रहे थे, तभी कांगड़ा बाइपास के पास अचानक से उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली-लेह के रोमांचक सफर पर निकली HRTC बस, बर्फ से लदे पहाड़ों की करवाएगी सैर

कांगड़ा बाइपास पर हुआ हादसा

यह हादसा कांगड़ा बाइपास में काली माता मंदिर के पास हुआ। हादसे में श्रद्धालुओं की गाड़ी सड़क से लुढ़क कर करीब 70 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादस में सात श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी श्रद्धालुओं को कड़ी मशकत से खाई से बाहर निकाला और कांगड़ा के अस्पताल पहुंचाया। 

 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : अहमदाबाद में क्रैश हुआ विमान, 242 यात्रियों सहित पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार

दो बच्चों सहित सात श्रद्धालु घायल

यह सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के मथुरा से हिमाचल घूमने आए थे। लेकिन ज्वालाजी मंदिर पहुंचने से पहले ही यह लोग हादसे का शिकारा हो गए। घायल हुए श्रद्धालुओं में तीन महिलाओं सहित दो बच्चे और दो ही पुरुष शामिल हैं। हादसे में दो श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें कांगड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

दो घायलों को टांडा किया रेफर

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कांगड़ा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायल श्रद्धालुओं के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसे के कारणों की क्या वजह रही। बता दें कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है और यहां की सर्पीली सड़कांे पर कई बार बाहरी राज्यों के वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे आया ये नया नाम, दिल्ली में सीएम सुक्खू से हो गई चर्चा

कांगड़ा पुलिस की अपील

कांगड़ा पुलिस ने बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि वह हिमाचल में गाड़ी संभल कर चलाएं। क्योंकि यहां की सड़कें बाहरी राज्यों की तुलना में काफी घुमावदार होती है और यहां तेज रफ्तार और एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन जाती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख