#हादसा

January 25, 2026

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के कर्मी ने ऑन ड्यूटी तोड़ा दम, पानी की टंकी देखते वक्त हुआ हाद.सा

पानी की टंकी देखने लैंटर पर चढ़े

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक युवक की छत से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है।

पूरे क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला हामीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरबाड़ के गांव जख्योल से एक दुखद हादसे का मामला सामने आया है। यहां जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी की दुर्घटनावश मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के ट्राइबल जिला की कविता बनी डॉक्टर, AIIMS दिल्ली में देंगी सेवाएं

पानी की टंकी देखने लैंटर पर चढ़े

बताया जा रहा है कि युवक जल शक्ति विभाग में लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे। बीते कल शनिवार को ड्यूटी के दौरान युवक किसी कार्य से पानी की टंकी के लैंटर पर चढ़े हुए थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।

संतुलन बिगड़ने से हुए हादसे का शिकार 

वहीं हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल भोरंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सिलेंडर में हुआ जोरदार धमा.का, बच्ची और महिला समेत 7 कमरे में फंसे- मचा हड़कंप

मृतक की पहचान 

अनुज उम्र 47 साल निवासी गांव जख्योल, जिला हामीरपुर के रुप में हुई है। 

 पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल Statehood Day: जश्न के बीच कर्मचारियों को DA की उम्मीद, क्या CM देंगे तोहफा?

पुलिस कर रही हादसे के असली कारणों की जांच

SP हामीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि फिलहाल यह मामला एक हादसे का ही लग रहा है। फिर भी पुलिस किसी भी बात को नजरअंदाज नहीं कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे कोई और कारण तो नहीं था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख