#हादसा
May 4, 2026
हिमाचल: सड़क पर फिसलन से बिगड़ा कार का बैलेंस, गहरी खाई में समाई- एक की मौ.त - 3 घायल
चीड़ के चिलारू की वजह से खाई में गिरी कार
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां जितनी मनमोहक हैं, उतनी ही यहां की घुमावदार और संकरी सड़कें खतरनाक भी साबित हो रही हैं। आए दिन सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला हमीरपुर से सामने आया है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के धबडियाना क्षेत्र का है। बता दें कि सड़क पर पड़े चीड़ के चिलारू की वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जांच के दौरान एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य साथी गंभीर घायल हो गए है।
सरोज (59), संतोष कुमारी
74 वर्षीय रमेश चंद के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।