#हादसा

April 28, 2025

हिमाचल: घर दहकने पर बाहर भागा परिवार, बुजुर्ग को अंदर ही छोड़ दिया; नहीं बच पाया बेचारा

तंदूर से दहका घर, एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलसा

शेयर करें:

Chamba Pangi Old Man

चंबा। हिमाचल प्रदेश में गर्मी का मौसम शुरू होते ही अब आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। इन घटनाओं में जहां लाखों की संपत्ति जलकर राख हो रही है। वहीं कई बार इस आग में लोगों की जलने से भी मौत हो जाती है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी से सामने आया है। यहां बीती रात को एक घर में लगी आग में एक बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति आग बुझाते समय झुलस गया है। 

कहां का है मामला

मामला चंबा जिला के उपमंडल पांगी की पंचायत धरवास में बीती रविवार और सोमवार की रात का बताया जा रहा है। घर में अचानक आग लगने से पूरा परिवार तो अपनी जान बचाने के लिए बाहर भाग आया, लेकिन 95 वर्षीय बुर्जुग का किसी को ख्याल नहीं आया। जिसके चलते बुजुर्ग अंदर भी फंस गया और उसकी दम घुटने से मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लड़की का जागा पाकिस्तानी प्रेम ! उखाड़ फेंके पाक विरोधी पोस्टर; ये बताई वजह

कैसे लगी घर में आग

यह आत बीती रात को करीब आठ बजे रमेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह के घर में लगी थी। बताया जा रहा है कि घर के अंदर जलाए गए तंदूर की नाली में से अचानक आग सुलगने लगी। जिसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने का पता चलते ही पूरा परिवार अपनी जान बचाने के लिए बाहर की और भागे। लेकिन घर के 95 वर्षीय बुजुर्ग शिवलाल पुत्र परम राम निवासी धरवास घर के अंदर ही फंसे रहे गए। जिससे उनकी दम घुटने से मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मनरेगा पर संकट गहरा- केंद्र से मजदूरों की दिहाड़ी रुकी, कामकाज ठप

बुजुर्ग की मौत, एक व्यक्ति झुलसा

इस दौरान आग पर काबू पाने के प्रयास में घर का मालिक रमेश कुमार भी झुलस गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल किलाड़ में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पांगी पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : फिर शिमला आ रहीं हैं राष्ट्रपति मुर्मू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस; यहां जानें आने की वजह

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना पांगी के प्रभारी जोगिंद्र सिंह जरियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख